Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • खतरों के खिलाड़ी में हुआ शॉकिंग इविक्शन, शो से बाहर हुआ ये सितारा

खतरों के खिलाड़ी में हुआ शॉकिंग इविक्शन, शो से बाहर हुआ ये सितारा

मुंबई: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 टीवी के टॉप रैंकिग शो की लिस्ट में शामिल है। स्टंट बेस्ड इस रियलिटी शो ने कुछ ही दिनों में फैंस के दिल में खास जगह बना ली है। शो में पॉपुलर एक्टर्स एक से बढ़कर एक खतरों से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। स्टंट के साथ-साथ हर […]

Khatron Ke Khiladi 12
inkhbar News
  • Last Updated: August 27, 2022 16:35:15 IST

मुंबई: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 टीवी के टॉप रैंकिग शो की लिस्ट में शामिल है। स्टंट बेस्ड इस रियलिटी शो ने कुछ ही दिनों में फैंस के दिल में खास जगह बना ली है। शो में पॉपुलर एक्टर्स एक से बढ़कर एक खतरों से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। स्टंट के साथ-साथ हर हफ्ते का एलिमिनेशन भी काफी चौंका देता है। खतरों के खिलाड़ी 12 का इस हफ्ते 17वां और 18वां एपिसोड टेलीकास्ट किया गया है। इसके साथ ही एक और कंटेस्टेंट को शो से अलविदा कहना पड़ेगा, लेकिन इस बार का एलिमिनेशन अब तक का सबसे चौंका देने वाला एलिमिनेशन बनने वाला है।

ये खिलाड़ी शो को कहेगा अलविदा

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में सेलेब्स जितना फैंस को मनोरंजन करते हैं, उतना ही शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी दर्शकों का मनोरंजन करने में आगे रहते हैं। खतरों के खिलाड़ी में पिछले हफ्ते सृति झा को शो से बाहर जाना पड़ा। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि इस बार शो के सबसे चहेते सितारे को एलिमिनेट किया जा सकता है और वो हैं सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख। फैजल शेख अब तक शो में हर स्टंट को बखूबी परफॉर्म करते दिखें है और उन्होंने फैंस को कभी भी निराश नहीं किया है। ऐसे में शो से उनका जाना फैंस के लिए बुरी न्यूज़ है।

बचे हैं ये सितारे

खतरों के खिलाड़ी के एक फैन पेज ने शो से इस हफ्ते फैजल शेख के बाहर जाने की जानकारी शेयर की है। बता दें कि फैजल शेख के अलावा रुबीना दिलैक, कनिका मान, मोहित मलिक, तुषार कालिया, राजीव अदतिया, निशांत भट्ट और जन्नत जुबैर शो में बने हुए हैं। एलिमिनेशन की बात करें तो खतरों के खिलाड़ी 14 से सबसे पहले एरिका पैकर्ड एलिमिनेट हुई थीं। उनके बाद अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी, चेतना पांडे और सृति झा अब तक शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना