Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bipasha Basu Pregnant: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई बिपाशा, पति करण के उड़ गए होश!

Bipasha Basu Pregnant: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई बिपाशा, पति करण के उड़ गए होश!

मुंबई: बी-टाउन के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में बिपासा की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में बिपासा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आइए आप देखिए इस तस्वीर को। बेबी बंप […]

Bipasha Basu
inkhbar News
  • Last Updated: August 28, 2022 16:37:14 IST

मुंबई: बी-टाउन के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में बिपासा की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में बिपासा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आइए आप देखिए इस तस्वीर को।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी अभिनेत्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अपना एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो बिस्तर पर लेटे हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही है। इस वीडियो में मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहीं है। वीडियो में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मम्मी टू बी, खुद से प्रेम करें, अपनी बॉडी से प्यार करें।’ बिपाशा की खुशी देख उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना