Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • हिमंत-केजरीवाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग! असम CM बोले- अगर भाजपा को दिल्ली मिल जाए तो..

हिमंत-केजरीवाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग! असम CM बोले- अगर भाजपा को दिल्ली मिल जाए तो..

नई दिल्ली, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच इस समय ट्विटर वॉर शुरू हो गया है, ट्विटर पर दोनों की जुबानी जंग शुरू हो गई यही. दोनों के बीच की यह जुबानी जंग अब सियासी गर्मजोशी तक पहुंच गई है, इसी बीच हिमंत बिस्व सरमा ने एक […]

Kejriwal himant biswa sarma twitter war
inkhbar News
  • Last Updated: August 28, 2022 16:48:56 IST

नई दिल्ली, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच इस समय ट्विटर वॉर शुरू हो गया है, ट्विटर पर दोनों की जुबानी जंग शुरू हो गई यही. दोनों के बीच की यह जुबानी जंग अब सियासी गर्मजोशी तक पहुंच गई है, इसी बीच हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली जैसा शहर और संसाधन अगर भाजपा को मिल जाएं तो इसे हम विश्व का सबसे समृद्ध शहर बना देंगे.

यहाँ से शुरू हुई थी जुबानी जंग

Inkhabar

दरअसल डिजिटल मंच पर दोनों नेताओं के बीच की ये बहस तब से शुरू हुई है जब से केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है तथा देश में और स्कूल खोलने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने असम में कुछ स्कूलों को बंद किए जाने का दावा करने वाली एक खबर साझा की थी और इशारों-इशारों में हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधा था.

केजरीवाल कुछ नहीं कर पाए: असम CM

इस मामले को लेकर रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप दिल्ली को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, याद है न आपको अरविंद केजरीवाल जी? अब आप इतने सैलून में कुछ नहीं कर पाए तो दिल्ली की तुलना असम और नॉर्थ ईस्ट के छोटे शहरों से करने लगे! यकीन मानिए, दिल्ली जैसा शहर व संसाधन अगर भाजपा तो मिले तो पार्टी उसे विश्व का सबसे समृद्ध शहर बनाएगी.’ अब असम के मुख्यमंत्री के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘आपने मेरे सवाल का तो जवाब नहीं दिया, आप बताइए आपके सरकारी स्कूल देखने कब आऊं? अगर स्कूल अच्छे नहीं हैं तो कोई बात नहीं, मिलकर ठीक करेंगे ना.’

 

Twin Tower: 9 सेकेंड में मलबे का ढेर बन गया ‘ट्विन टावर’, 3700 किलोग्राम विस्फोटकों ने किया जमींदोज