Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Viral Video: स्कूल यूनिफॉर्म पहन भारती और गोला निकले घूमने, वीडियो वायरल

Viral Video: स्कूल यूनिफॉर्म पहन भारती और गोला निकले घूमने, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इस साल अप्रैल में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। हाल ही में भारती और उनके बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने बेटे को गोद में उठाए दिख रही है। वीडियो में भारती स्कूल यूनिफॉर्म में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 30, 2022 17:27:32 IST

नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इस साल अप्रैल में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। हाल ही में भारती और उनके बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने बेटे को गोद में उठाए दिख रही है। वीडियो में भारती स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। इसमें फैंस ने भारती और गोला यानी लक्ष्य को चारों तरफ से घेरा हुआ है। साथ ही सभी फैंस गोला के साथ खेलते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो में एक फीमेल फैन भी अपने बच्चे के साथ नजर आ रही है। फैंस भारती और उनके बेटे की वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

bharti singh

गोला संग मनाएंगे गणेश चतुर्थी

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के लाडले गोला अभी सिर्फ पांच महीने के ही हैं, लेकिन उनके कई फैन क्लब्स बन चुके हैं। उसी के साथ छोटी उम्र में ही सोशल मीडिया स्टार भी बन चुके हैं। भारती सिंह के बेटे लक्ष्य ने हाल ही में अपना पहला रक्षाबंधन , जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। अब वह जल्द ही 31 अगस्त यानि कल अपने मम्मी और पापा के साथ अपना पहला गणपति का सेलिब्रेशन करते नजर आएंगे।

गणपति की भक्त है भारती

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बचपन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। पंजाब की रहने वाली भारती सिंह के पिता का निधन बहुत ही छोटी उम्र में हो गया था, तब से पूरे घर की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी। भारती सिंह ने मुंबई में आकर एक कड़ा संघर्ष किया है और आज भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया का ना सिर्फ एक बड़ा नाम हैं, बल्कि उनकी जिंदगी में शोहरत की भी कोई कमी नहीं है। भारती सिंह जब से मुंबई आई हैं तब से वह खूब धूमधाम से गणपति मनाती हैं। इतना ही नहीं भारती सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी तस्वीर पोस्ट करने से पहले सुबह- सुबह सबसे पहले गणपति बप्पा की आरती और भजन के साथ उनकी तस्वीर शेयर करती हैं।

 

IND vs PAK: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के आते ही टीम से बाहर हुआ ये बेहतरीन खिलाड़ी, करियर पर लगी तलवार