Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

दिल्ली: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

दिल्ली: नई दिल्ली। बीती रात देश की राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग– 24 की है, जहां कार की तेज टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। साथ ही कार की महिला चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एनएच– […]

सांकेतिक तस्वीर
inkhbar News
  • Last Updated: September 3, 2022 12:12:23 IST

दिल्ली:

नई दिल्ली। बीती रात देश की राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग– 24 की है, जहां कार की तेज टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। साथ ही कार की महिला चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनएच– 24 की घटना

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात साढ़े दस बजे बाइक सवार किसी जरूरी काम से कहीं जा रहा था। विनोद नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग – 24 के पास पीछे से आ रही तेज कार ने उसे टक्कर मार दी। वैगनार मॉडल की कार से टक्कर में बाइक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो चुका था, मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही महिला चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

delhi