Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ का कोहराम, अब तक 1300 लोगों की मौत, बढ़ रही बीमारियां

Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ का कोहराम, अब तक 1300 लोगों की मौत, बढ़ रही बीमारियां

Pakistan Floods: नई दिल्ली। पाकिस्तान में इस वक्त बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश और जल प्रलय ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब बताया जा रहा है […]

Pakistan Floods
inkhbar News
  • Last Updated: September 5, 2022 11:33:46 IST

Pakistan Floods:

नई दिल्ली। पाकिस्तान में इस वक्त बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश और जल प्रलय ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब बताया जा रहा है कि बाढ़ से संक्रमण रोग बढ़ सकता है।

12.5 अरब डॉलर का नुकसान

भीषण बाढ़ की वजह से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में लाखों की संख्या में लोग कैंपो और राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। अनुमान के मुताबिक इस बाढ़ से पाकिस्तान को अब तक 12.5 अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।

सिंध इलाका बुरी तरह प्रभावित

बता दें कि पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा इस वक्त भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। जिसमें सिंध इलाके पर बाढ़ का प्रकोप सबसे ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती है बाढ़ पीड़ितों की मदद करना। लोगों के सामने खाने-पीने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। उनके लिए सरकारी मदद ही एकमात्र सहारा है।

संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

बाढ़ के पानी के घटने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कैंप में गुजर बसर कर रहे लोग बाढ़ से पैदा हुई बीमारियों से जूझ रहे हैं। कैंप में अलग-अलग तरह की बीमारियां भी फैल रही है। बचाव के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इन बीमारियों का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं।

देश की अर्थव्यवस्था की टूटी कमर

गौरतलब है कि विनाशकारी बाढ़ ने पाकिस्तान के एक तिहाई हिस्से को जलमग्न कर दिया है। देश 33 मिलियन लोग विस्थापित हो चुके हैं। पहले से ही चरमराती पाकिस्तान की अर्थव्यस्था को इस बाढ़ से 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। मीडिया के अनुसार देश में महंगाई दर 27 प्रतिशत पहुंच सकती है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना