Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • तमिलनाडु: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने अगस्तीस्वरम से शुरू की पदयात्रा

तमिलनाडु: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने अगस्तीस्वरम से शुरू की पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा: कन्याकुमारी। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। इसी बीच पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से पदयात्रा शुरु कर दी है। #WATCH तमिलनाडु: कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: September 8, 2022 13:43:13 IST

भारत जोड़ो यात्रा:

कन्याकुमारी। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। इसी बीच पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से पदयात्रा शुरु कर दी है।

पार्टी को मिलेगी मजबूती- जयराम

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हमने आज कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी।

बौखला गई है बीजेपी- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं, लोगों में काफी उत्साह है। भाईचारे और एकता के लिए यह यात्रा की जा रही है। वे (BJP) बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं कभी भारत की बात करते तो कभी यात्रा की बात करते हैं।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। इस यात्रा का मकसद पार्टी में नई जान फूंकना है। ये 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,570 किलोमीटर की यात्रा को कवर करेगी। जो 150 दिन में पूरी होगी।

प्रियंका गांधी ने यात्रा पर क्या कहा?

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस अभियान के जरिए भारत के नागरिक बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुट होंगे। उन्होंने एक फेसबुक वीडियो मे कहा है कि हम एक सकारात्मक राजनीति की शुरूआत कर रहें हैं। हम आपसे सुनना चाहते हैं। आपकी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। हम अपने प्यारें देश भारत को एकजुट करना चाहते हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना