Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Queen Elizabeth: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Queen Elizabeth: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Queen Elizabeth: नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने स्कॉ टलैंड के बाल्मोररल कैसल में 96 वर्षीय अंतिम सांस ली है। इस दौरान महारानी के बड़े बेटे राजकुमार चार्ल्स सहित राज परिवार के कई सदस्यों वहां पर मौजूद रहे। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर सामने आई थी। […]

Queen Elizabeth
inkhbar News
  • Last Updated: September 8, 2022 23:21:09 IST

Queen Elizabeth:

नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने स्कॉ टलैंड के बाल्मोररल कैसल में 96 वर्षीय अंतिम सांस ली है। इस दौरान महारानी के बड़े बेटे राजकुमार चार्ल्स सहित राज परिवार के कई सदस्यों वहां पर मौजूद रहे। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर सामने आई थी। जब उन्होंने लिज ट्रस को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

कैसल में ली आखिरी सांस

बता दें कि इससे पहले आज महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बिगड़ते तबियत की खबरों के बीच ब्रिटिश शाही परिवार के लोग बाल्मोतरल कैसल में पहुंचने लगे थे। ब्रिटेन के सिंहासन पर सबसे लंबे शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीते कुछ समय से बालमोरल कैसल में ही रह रही थीं।

1952 में संभाला सिंहासन

महारानी एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को 17 ब्रूटन सेंट, लंदन में हुआ था. नौसेना अधिकारी फिलिप माउंटबेटन से उनकी शादी हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। जिनका नाम प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेस ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड है। महारानी के पति फिलिप का अप्रैल 2021 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। एलिजाबेथ साल 1952 में पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठी थीं।

इन देशों की थी रानी

गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, जमैका, एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बेलीज, ग्रेनाडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन आइलैंड्स, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट व ग्रेनेडाइंस और तुवालु सहित 15 देशों की रानी थी।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना