Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय

Diamond League: नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक और इतिहास रच दिया है। नीरज ने डायमंड लीग 2022 का फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस लीग का खिताब जीतने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी है। नीरज ने फाइनल में 88.44 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर इस खिताब […]

Neeraj Chopra
inkhbar News
  • Last Updated: September 9, 2022 13:05:51 IST

Diamond League:

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक और इतिहास रच दिया है। नीरज ने डायमंड लीग 2022 का फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस लीग का खिताब जीतने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी है। नीरज ने फाइनल में 88.44 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर इस खिताब को जीता है।

पहले भी फाइनल पहुंचे थे

बता दें कि नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के साल 2017 और 2018 के फाइनल में भी पहुंचे थे। उस वक्त वह क्रमश: सातवें और चौथे स्थान पर रहे। 2022 में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए खिताब को अपने नाम किया।

88.44 मीटर भाला फेंका

इस वर्ष डायमंड लीग स्विटजरलैंड के ज्यूरिख में हुआ। लीग के फाइनल मैच में नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा। उन्होंने अपने दूसरे थ्रो में 88.44 मीटर दूर भाला फेंका। इस दूरी को कोई भी खिलाड़ी बीट नहीं कर पाया। अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने 88.00 मीटर, चौथे में 86.11 मीटर, पांचवें में 87.00 मीटर और छठे प्रयास में 83.60 मीटर दूर भाला फेंका।

पहले स्थान पर काबिज रहे

इस लीग में नीरज पहले स्थान पर रहे। उनके बाद चेक गणराज्य के जैकब वाडलेट 86.94 मीटर थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

पहले भी किए है बड़े प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए 2021 में ओलंपिक स्वर्ण, 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, 2018 मंं एशियाई खेलों का स्वर्ण, 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रजत पदक जीता है। नीरज के अनुसार डायमंड लीग की खिताब जीतना उनका एक सपना था। नीरज ने डायमंड खिताब जीतकर अपने सपने को भी पूरा कर लिया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना