Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ब्रह्मास्त्र: फैंस को पसंद आया शाहरुख का अस्त्र, कहा-यू आर…

ब्रह्मास्त्र: फैंस को पसंद आया शाहरुख का अस्त्र, कहा-यू आर…

मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) की मोस्ट अवेटेड मूवी ब्रह्मास्त्र (Brahamstra) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। पहले ही दिन फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही दर्शकों को फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh khan) के कैमियो रोल बेहद पसंद आया। फिल्म से शाहरुख खान वाले […]

Shahrukh's first look in Brahmastra
inkhbar News
  • Last Updated: September 9, 2022 19:57:13 IST

मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) की मोस्ट अवेटेड मूवी ब्रह्मास्त्र (Brahamstra) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। पहले ही दिन फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही दर्शकों को फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh khan) के कैमियो रोल बेहद पसंद आया। फिल्म से शाहरुख खान वाले पार्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख फिल्म की विलेन मौनी रॉय से फाइट करते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख़ को देख खुश हुए फैंस

बता दें किंग खान के फैंस लंबे वक्त से उनके बड़े पर्दे पर वापस आने का वेट कर रहे थे। इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स लिख रहे हैं कि शाहरुख खान का फैन होने पर हमें गर्व महसूस हो रहा है। फिल्म में मेगास्टार को देखकर पूरा थिएटर गूंज उठा था- यू आर सुपर्ब।

एक ट्विटर यूजर ने फिल्म से शाहरुख की तस्वीर क्लिक की और पोस्ट शेयर कर लिखा, विजुअल बेहद अच्छे हैं। हर सीन इसका शानदार है। अयान मुखर्जी का सपना और विजन काफी स्ट्रांग और सफल रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अछा कलेक्शन कर सकती है।

कैसे रहे फिल्म में बाकी किरदार

रणबीर ने शिवा का किरदार बखूबी निभाया है। आपको एक पल के लिए भी स्क्रीन पर रणबीर नजर नहीं आएंगे। आपको लगेगा आप सच में शिवा को देख रहे हैं। वहीं आलिया की बात करें तो वो फिल्म में न के बराबर थीं। अगर वो फिल्म में नहीं होती तो भी कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ता। आलिया का किरदार ईशा एक कमजोर किरदार है।
वहीं अमिताभ बच्चन ने फिल्म में गुरु की भूमिका निभाई हैं। उनकी शानदार आवाज फिल्म की रूह है। अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग का सही इस्तेमाल किया है। इस बात की गारंटी है कि अमिताभ के स्क्रीन पर आते ही आप इन अस्त्रों की दुनिया में यकीन करने लग जाएंगे।

नागार्जुन ब्रह्मास्त्र के रक्षक नन्दी अस्त्र हैं। जिनके पास 10 हजार नन्दियों की शक्ति है। इनका अभिनय एवरेज है। वहीं शाहरुख़ खान के कैमियो ने फिल्म में चार चाँद डाले है। बात करें मौनी रॉय की तो वे जुनून के किरदार में परफेक्ट थीं। उन्होंने बहुत ही चालाकी से इस फिल्म में अपने अभिनय का जादू छोड़ा है। इतने बड़े सुपरस्टार्स के बीच भी आप मोनी रॉय को इग्नोर बिल्कुल नहीं कर पाएंगे।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना