Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • थैंक गॉड: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, चित्रगुप्त बनें अजय

थैंक गॉड: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, चित्रगुप्त बनें अजय

मुंबई: फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थें। हाल ही में फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देख सभी अजय के अंदाज के तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे थे। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बढ़िया हाइप […]

thank god
inkhbar News
  • Last Updated: September 9, 2022 22:42:56 IST

मुंबई: फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थें। हाल ही में फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देख सभी अजय के अंदाज के तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे थे। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बढ़िया हाइप बनी हुई थी। वहीं अब आखिरकार यह इंतजार भी ख़त्म होने वाला है, क्योंकि थैंक गॉड का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर थैंक गॉड का ट्रेलर (Thank God Trailer) आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गया। ट्रेलर में आप देख सकते हैं अजय चित्रगुप्त का किरदार अदा कर रहे हैं, जो माइथोलॉजी के अनुसार, हर इंसान की जिंदगी का लेखाजोखा रखते हैं। वही इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में उनके कर्मों का हिसाब किताब रखते नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आ रही हैं। 3 मिनट 7 सेकेंड के इस ट्रेलर में नोरा फतेही की भी जोरदार झलक नजर आई।

आयान के किरदार में हैं सिद्धार्थ

ट्रेलर की शुरुआत आयान यानी सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) के एक कार एक्सिडेंट के साथ की गई है। जिसके बाद वह सीधा चित्रगुप्त यानी अजय देवगन के पास पहुंच जाते हैं। आयान चित्रगुप्त से अपनी मौत का पूछता है तो वह बताते हैं.. न वो जिंदा हैं, न उनकी मृत्यु हुई है, बल्कि वो कहीं बीच में अटके हुए हैं। इसके बाद कहानी की शुरुआत होती है।

फिल्म की कहानी

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म यमलोक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक आइटम नंबर भी आपको देखने को मिल सकता है। बता दें कि यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना