Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- केरल के लोगों के डीएनए में है ‘भारत जोड़ो’ का संदेश

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- केरल के लोगों के डीएनए में है ‘भारत जोड़ो’ का संदेश

Bharat Jodo Yatra: तिरुवनन्तपुरम। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठा दिन है। पांचवे दिन रविवार को पदयात्रा केरल पहुंची। जहां पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केरल राज्य सभी का सम्मान करता है। ये राज्य खुद को विभाजित या नफरत फैलान की इजाजत किसी को नहीं देता है। उन्होंने कहा कि […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2022 10:47:47 IST

Bharat Jodo Yatra:

तिरुवनन्तपुरम। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठा दिन है। पांचवे दिन रविवार को पदयात्रा केरल पहुंची। जहां पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केरल राज्य सभी का सम्मान करता है। ये राज्य खुद को विभाजित या नफरत फैलान की इजाजत किसी को नहीं देता है। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के डीएनए में भारत जोड़ो का संदेश है।

काफी पुराना है ये संदेश

राहुल गांधी ने केरल के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने देश को दिखाया है कि उनमें की कितनी एकता है। राज्य में आज एक अच्छी शिक्षा प्रणाली और सबसे दयालु नर्स हैं। कांग्रेस आज इस पदयात्रा के जरिए जो संदेश देने की कोशिश कर रही है, वो भारत जोड़ो का काफी पुराना है और केरल के लोगों के डीएनए में है।

स्कूली छात्रों से बातचीत की

बता दें कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी रविवार को केरल पहुंचे। जहां उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान कांग्रेस नेता ने जीआर पब्लिक स्कूल के छात्रों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने बलरामपुर के हथकरघा श्रमिकों के साथ भी बातचीत की।

हथकरघा श्रमिकों की तारीफ की

राहुल गांधी ने हथकरघा श्रमिकों की ताऱीफ करते हुए कहा कि उन्हें वे उनको सिर्फ एक हथकरघा श्रमिक के रूप में नहीं देखते हैं, बल्कि उन लोगों के रूप में देखते हैं जो एक ऐतिहासिक और पारंपरिक उद्योग की रक्षा कर रहे हैं। बाताचीत के दौरान हथकरघा श्रमिकों ने राहुल गांधी को एक हाथ से बना एक कांग्रेस चिन्ह भी भेंट किया।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना