Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने पोस्ट की RSS की ड्रेस में आग लगी तस्वीर, भड़की बीजेपी

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने पोस्ट की RSS की ड्रेस में आग लगी तस्वीर, भड़की बीजेपी

Bharat Jodo Yatra: नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इस वक्त कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस पदयात्रा का नेतृत्व वायनाड से सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। इसी बीच देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा […]

Congress-RSS
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2022 13:19:03 IST

Bharat Jodo Yatra:

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इस वक्त कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस पदयात्रा का नेतृत्व वायनाड से सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। इसी बीच देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

कांग्रेस ने किया ट्वीट

कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की ड्रेस में आग लगी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ कांग्रेस ने आरएसएस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस–बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए हम प्रतिदिन एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं।

बीजेपी ने की निंदा

कांग्रेस के विवादित ट्वीट को लेकर बीजेपी भड़क गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं। लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की जरूरत है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी लोगों को निंदा करनी चाहिए।

तेजस्वी सूर्या ने ये कहा

बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और बेंगलुरु से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के ट्वीट पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि 1984 में कांग्रेस की आग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जला दिया। इसके पारिस्थितिकी तंत्र ने 2002 में गुजरात के गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया था। उन्होंने एक बार फिर से अपने पारिस्थितिकी तंत्र को हिंसा का आह्वान दिया है। राहुल गांधी के भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ने के साथ ही कांग्रेस अब संवैधानिक साधनों में विश्वास करने वाली राजनीतिक दल नहीं रह गई है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना