Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मुनव्वर फारूकी और नाजिला नहीं हुए अलग, ये है सबूत

मुनव्वर फारूकी और नाजिला नहीं हुए अलग, ये है सबूत

मुबंई: लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। आपको याद ही होगा शो से निकलते ही मुनव्वर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। दरअसल उन्होंने गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे […]

munawar
inkhbar News
  • Last Updated: September 16, 2022 21:37:21 IST

मुबंई: लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। आपको याद ही होगा शो से निकलते ही मुनव्वर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। दरअसल उन्होंने गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब खबरे आ रही हैं कि मुनव्वर और नाजिल का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। लॉकअप शो के अंदर अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर के बीच प्रेम-प्रसंग की ख़बरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। लोग कयास लगा रहे थे कि उनके ब्रेकअप की वजह अंजलि अरोड़ा है। अब मुनव्वर ने चुप्पी तोड़ी है और पूरी सच्चाई बताई।

क्या है सच ?

साल 2021, दिसंबर से मुनव्वर और नाजिला एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ‘लॉकअप’ के दौरान खुलासा हुआ था कि मुनव्वर मैरिड हैं। वो और उनकी वाइफ सेपरेट हो गए हैं। अभी कानूनी प्रक्रिया जारी है। जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था। अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर मुनव्वर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया है। अब इस वीडियो को देख लोगों को उनके ब्रेकअप के वजह का पता चल गया है।

गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो

मुनव्वर ने वीडियो शेयर कर ये साफ कर दिया कि वो और नाजिला अभी भी रिलेशनशिप में हैं। करीब 30 सेकेंड के वीडियो में पहले वो आर्टिकल दिखाते हैं फिर वो कैमरा नाजिला की तरफ घूमाते हैं दोनों एक रेस्टोरेंट में साथ में होते हैं। नाजिला आइसक्रीम खा रही होती हैं। अब दोनों की इस वीडियो से तो साफ़ है कि दोनों अभी भी साथ में है और दोनों के ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह थी।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना