Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Kerala: एक दिन पहले लिया 3 लाख का कर्ज, दूसरे दिन लगी 25 करोड़ की लॉटरी, रातोंरात करोड़पति बना ऑटो चालक

Kerala: एक दिन पहले लिया 3 लाख का कर्ज, दूसरे दिन लगी 25 करोड़ की लॉटरी, रातोंरात करोड़पति बना ऑटो चालक

Onam Bumper Lottery: तिरुवनन्तपुरम। केरल में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर रातोंरात करोड़पति बन गया। श्रीवराहम के रहने वाले अनूप की 25 करोड़ रूपये की ओणम बंपर लॉटरी लगी है। लॉटरी लगने के बाद अनूप और उनके परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्हें 25 करोड़ रूपये मिलने वाले हैं। तीन लाख […]

Onam Bumper Lottery
inkhbar News
  • Last Updated: September 19, 2022 10:39:07 IST

Onam Bumper Lottery:

तिरुवनन्तपुरम। केरल में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर रातोंरात करोड़पति बन गया। श्रीवराहम के रहने वाले अनूप की 25 करोड़ रूपये की ओणम बंपर लॉटरी लगी है। लॉटरी लगने के बाद अनूप और उनके परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्हें 25 करोड़ रूपये मिलने वाले हैं।

तीन लाख का कर्ज लिया था

बता दें कि 25 करोड़ की लॉटरी लगने के एक दिन पहले ही अनूप ने 3 लाख रूपये का कर्ज लिया था। इन पैसों से वो मलेशिया जाकर शेफ की नौकरी करना चाहते थे, लेकिन दूसरे दिन ही उन्हें 25 करोड़ रूपये की लॉटरी लग गई।

इस नंबर का टिकट खरीदा था

अनूप ने लॉटरी लगने के बाद बताया कि उन्होंने शनिवार को टी-750605 नंबर का लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्होंने जिस एजेंसी से ये टिकट खरीदा था, वहां पर मौजूद कर्मचारियों को बताया था कि इस नंबर वाला टिकट उनकी पहली पंसद नहीं है।

अब मलेशिया नहीं जाऊंगा

मीडिया से बात करते हुए अनूप ने बताया कि अब वो मलेशिया नहीं जाएंगे। कर्ज के सवाल पर कहा कि बैंक ने कर्ज के लिए फोन किया था मगर उन्होंने मना कर दिया, मैंने बता दिया कि अब मुझे कर्ज की जरूरत नहीं है।

इतने सालों से खरीद रहे लॉटरी

अनूप ने बताया है कि वो पिछले लगभग 22 सालों से लॉटरी के टिकट खरीद रहे हैं। जिसमें उन्हें अब तक पांच हजार से ज्यादा नहीं मिले थे। लॉटरी जीतने पर अनूप ने कहा कि उन्हें जीतने की आशा नहीं थी इसीलिए वो टीवी पर कभी लॉटरी के नतीजे नहीं देखते थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वो जीत गए हैं, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ।

सबसे पहले अपना कर्ज चुकाएंगे

लॉटरी के पैसों पर अनूप ने कहा कि वो जीते हुए पैसों से सबसे पहले अपना घर बनाएंगे और कर्ज चुकता करेंगे। इसके साथ ही वो केरल में होटल के क्षेत्र में कुछ शुरू करेंगे। अनूप ने बताया कि वो मुश्किल समय में साथ रहने वाले रिश्तेदारों की भी इन पैसों से मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें-

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं