Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • viral video : 21 केक तलवार से काटता दिखा शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मामला

viral video : 21 केक तलवार से काटता दिखा शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली: हर व्यक्ति अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। हर किसी का जन्मदिन बहुत खास होता है। अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग अलग-अलग चीजें करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में के शख्स अलग अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट […]

viral video
inkhbar News
  • Last Updated: September 19, 2022 21:46:47 IST

नई दिल्ली: हर व्यक्ति अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। हर किसी का जन्मदिन बहुत खास होता है। अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग अलग-अलग चीजें करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में के शख्स अलग अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। दरअसल, मुंबई के 17 वर्षीय लड़के ने टेबल पर रखे 21 केक को एक साथ तलवार से कट किया है। अनोखे जन्मदिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो बनाना 17 साल के लड़के के लिए भरी पड़ गया है।

पुलिस ने की जाँच

वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर जांच की। पुलिस ने पता किया कि मुंबई के बोरीवली में लड़का ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए टेबल पर केक रखा और सभी केक को एक साथ बारीबारी से तलवार से काट दिया।

मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने लड़के के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लड़के ने शुक्रवार की रात को करीब 9 बजे बर्थडे मनाया था। वह दोस्तों के साथ था और एक मेज पर 21 केक रखे हुए थे। फिर उसने तलवार निकालकर सभी केक कट करें।
वहीं पुलिस ने नाबालिग को ट्रैक कर लिया है और उसके खिलाफ नोटिस किया है। मुंबई पुलिस के एक प्रतिनिधि ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि एमएचबी पुलिस ने 17 साल के लड़के के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी शख्स को केक काटने के चक्कर में जेल जाना पड़ा हो, इससे पहले 2020 में मुंबई पुलिस ने 25 केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। व्यक्ति की नाम हारिस खान थी, जिसकी उम्र 30 वर्षीय थी।

 

IND vs AUS: मोहाली पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 20 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी-20

IND vs AUS: टी-20 सीरीज के ठीक पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर