Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • टेरर फंडिंग पर NIA की देशभर में जबरदस्त छापेमारी, PFI दिल्ली प्रमुख परवेज अहमद गिरफ्तार

टेरर फंडिंग पर NIA की देशभर में जबरदस्त छापेमारी, PFI दिल्ली प्रमुख परवेज अहमद गिरफ्तार

NIA Raids: नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय आज देशभर में टेरर फंडिग को लेकर छापेमारी कर रही है। ये रेड देश के करीब 11 राज्यों में चल रही है। जिसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए लोगों में दिल्ली […]

NIA Raids
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2022 11:19:40 IST

NIA Raids:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय आज देशभर में टेरर फंडिग को लेकर छापेमारी कर रही है। ये रेड देश के करीब 11 राज्यों में चल रही है। जिसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए लोगों में दिल्ली पीएफआई प्रमुख परवेज अहमद और उसका भाई भी शामिल है।

अब तक 106 कार्यकर्ता गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में पीएफआई के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आंध्र प्रदेश से 5, असम से 9, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 3, कर्नाटक से 20, केरल से 22, मध्य प्रदेश से 4 और महाराष्ट्र से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यहां पर हुई NIA की छापेमारी

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देश के 10 राज्यों में ये छापेमारी की है। जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कई राज्य शामिल हैं। एनआईए को इन ठिकानों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई थी।

हमारी आवाज दबा रही है सरकार

एनआईए की छापेमारी पर पीएफआई की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएफआई महासचिव अब्दुल सत्तार ने कहा है कि ये फासीवादी ताकतों द्वारा अपने विरोधियों की आवाज को दबाने की कोशिश है। सत्तार ने आगे कहा कि हमारे लोकप्रिय नेताओं के घरों पर आधी रात से छापेमारी की जा रही है।

18 सितंबर को भी हुई थी छापेमारी

गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी 18 सितंबर को भी 23 जगहों पर छापेमारी की थी। ये रेड कराटे प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर आतंकी ट्रेनिंग चला रहे पीएफआई के कैंपो पर हुई थी। एनआईए ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के निजामाबाद, कुरनूल, गुंटूर और नेल्लोर जिलों में ये रेड की थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव