Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Chandigarh University MMS Case: आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाता था सेना का जवान

Chandigarh University MMS Case: आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाता था सेना का जवान

Chandigarh University MMS Case: नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को भारतीय सेना का एक जवान ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की के पुराने दोस्त ने उसका आपत्तिजनक वीडियो जवान तक पहुंचाया था। जिसे जवान […]

Chandigarh University MMS Case
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2022 12:02:22 IST

Chandigarh University MMS Case:

नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को भारतीय सेना का एक जवान ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की के पुराने दोस्त ने उसका आपत्तिजनक वीडियो जवान तक पहुंचाया था। जिसे जवान इंटरनेट पर लीक करने की धमकी देकर लड़की को अन्य छात्राओं का वाडियो बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।

पुलिस करेगी पूछताछ

जानकारी के मुताबिक सेना का सवान जम्मू का रहने वाला है। उसका नाम संजीव कुमार है। फिलहाल वो अरूणाचल प्रदेश के एटा नगर में पोस्टेड है। पुलिस ने बताया कि लड़की किसी और छात्रा का वीडियो नहीं बना पाई थी। उसके फोन में सिर्फ अपनी ही वीडियो थे। अब पुलिस सेना के जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ करने वाली है।

अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि एमएमएस लीक मामले में अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली लड़की, उसका बॉयफ्रेंड और एक अन्य लड़का शामिल है। हिमाचल के शिमला से गिरफ्तार किए गए दोनों लड़कों पर वीडियो वायरल करने का आरोप है।

पुलिस पर भड़के स्टूडेंट्स

बता दें कि रविवार को मोहाली पुलिस ने इस केस को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी ने दावा किया था कि किसी भी छात्रा का वीडियो वायरल नहीं हुआ है, स्टूडेंट्स गलतफहमी का शिकार हुए हैं। इसी बात को लेकर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स भड़क गए और कैंपस में भारी हंगामा किया।

छात्राओं का ये कहना है

गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का कहना है कि जब आरोपी लड़की ने खुद ये बात कबूल की है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा था, तो फिर पुलिस इस मामले में लीपापोती क्यो कर रही है। विरोध-प्रदर्शन में शामिल एक लड़की ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस की मिलीभiत की वजह से उनमें नाराजगी है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव