Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • रामपाल बाबा की पूजा करने से महिला ने किया मना, डंडे से हुई जमकर पिटाई

रामपाल बाबा की पूजा करने से महिला ने किया मना, डंडे से हुई जमकर पिटाई

मध्‍य प्रदेश: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। ये खबर सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हाँ! एक महिला को बेहरहमी से मारा गया। इसके पीछे का कारण जान आप भी चौंक जाओगे। दरअसल हुआ ये कि रामपाल की पूजा न करने पर दबंगों ने एक […]

rampal baba
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2022 17:37:43 IST

मध्‍य प्रदेश: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। ये खबर सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हाँ! एक महिला को बेहरहमी से मारा गया। इसके पीछे का कारण जान आप भी चौंक जाओगे। दरअसल हुआ ये कि रामपाल की पूजा न करने पर दबंगों ने एक महिला की लाठियों से जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का बुरा हाल

मध्य प्रदेश में एक महिला को बुरी तरह से दबंगों ने मारा। महिला ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती रामपाल की पूजा करने को कहा जा रहा था, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि उन्हें दो लोगों ने मारा है। आगे उन्होंने कहा जब उनके बहुत ज्यादा कहने पर भी मैं नहीं मानी तो उन्होंने लाठी से मुझे मारना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार दबंगो ने कहा- अगर उन्होंने रामपाल की पूजा नहीं की तो वो उसे जान से मार देंगे। महिला गंभीर रूप से घायल है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन है रामपाल बाबा

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को चार महिलाओं और एक बच्चे की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी। रामपाल एक जमाने में जूनियर इंजीनियर थे।
रामपाल का जन्म सोनीपत के गोहाना तहसील के धनाना गांव में हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद रामपाल को हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर की नौकरी मिली थी। इसके बाद रामपाल की मुलाकात 107 साल के कबीरपंथी संत स्वामी रामदेवानंद महाराज से हुई।

खुद को कबीर पंथी बताता है बाबा

रामपाल खुद को कबीर पंथी बताता है। हरियाणा के हिसार में उनका सतलोक आश्रम है। एक बार जब पुलिस ने इस आश्रम में छापा मारा तो वहां रामपाल के निजी कक्ष में लग्जरी सुविधाएं पाई गईं। ये भी पता लगा कि आश्रम में भक्तों का आना तो सरल होता था लेकिन निकलना उतना की कठिन। उनके समर्थक उन्हें धरती पर भगवान का स्वरूप माना करते थे।

वर्ष 2014 में रामपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सतलोक आश्रम में सर्च अभियान भी चलाया, इसमें वहां से करोड़ों रुपए की खाद्य सामग्री मिली थी। तलाशी के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली बातों का पता चला था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव