Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Pathaan : दीपिका ने शुरू की फिल्म की डबिंग, दिया हिंट

Pathaan : दीपिका ने शुरू की फिल्म की डबिंग, दिया हिंट

मुंबई : Pathaan : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पठान’ जल्द रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के लिए तीन महीने बाकी है। दीपिका भी फैंस से इस फिल्म के अपडेट्स शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम […]

deepika
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2022 19:57:18 IST

मुंबई : Pathaan : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पठान’ जल्द रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के लिए तीन महीने बाकी है। दीपिका भी फैंस से इस फिल्म के अपडेट्स शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में पठान फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पठान के लिए डबिंग शुरू कर दिया है।

शेयर किया पोस्टDeepika Padukone Shares Work-In-Progress Pic From 'Pathaan'

 

‘ओम शांति ओम’ और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद अब एक बार फिर दीपिका, शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म पठान में दीपिका लीड रोल में नजर आएंगी। मेकर्स फिल्म की तैयारी में जुटे हैं और दीपिका ने भी फिल्म की डबिंग करना शुरू कर दिया है। दीपिका ने फैंस के लिए इस फिल्म के प्रोडक्शन से एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में दीपिका नहीं बल्कि उनकी डबिंग स्क्रिप्ट और कॉफी मग दिख रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, #WIP #pathaan ।

ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी दीपिका

ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण के लुक से पर्दा उठ गया है। लाल साड़ी वाली औरत कोई और नहीं बल्कि दीपिका ही हैं। फिल्म में दीपिका, अमृता की भूमिका प्ले कर रही हैं, जो ‘जल अस्त्र’ है। छोटे से रोल में नजर आई एक्ट्रेस को देखने के बाद फैंस को यह अंदाजा तो हो गया कि पार्ट टू में उनका रोल और बड़ा होने वाला है। फिल्म में, एक्ट्रेस एक बच्चे की मां के छोटे से रोल में दिख रही हैं। दर्शकों ने अंदाजा लगाया कि उनकी गोद में जो बच्चा है वो शिवा यानी रणबीर कपूर हैं। अगले पार्ट में रणबीर कपूर के मां के रोल को और बढ़ाया जाएगा।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags