Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, एक दिन में 89 पैसे कमजोर हुई भारतीय मुद्रा

डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, एक दिन में 89 पैसे कमजोर हुई भारतीय मुद्रा

Dollar vs Rupee: नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा रूपये में डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। एक ही दिन में भारतीय मुद्रा 89 पैसे कमजोर हुई है। इस गिरावट के बाद पहली बार डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा 81 रूपये के स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा […]

Dollar vs Rupee
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2022 10:58:21 IST

Dollar vs Rupee:

नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा रूपये में डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। एक ही दिन में भारतीय मुद्रा 89 पैसे कमजोर हुई है। इस गिरावट के बाद पहली बार डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा 81 रूपये के स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद दुनियाभर की मुद्राओं में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे रूपया भी अछूता नहीं रह सका है।

मुद्रा बाजार में भूचाल की स्थिति

बता दें कि महाशक्ति अमेरिकी की अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के कारण इस वक्त पूरी दुनिया के मुद्रा बाजार में भूचाल की स्थिति है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढोत्तरी के बाद अब अमेरिकी अर्थव्यस्था में कमजोरी आने की आंशका और बढ़ गई है।

पैसा समेट रहे अमेरिकी निवेशक

अमेरिकी निवेशकों ने यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने बाद दुनियाभर के बाजारों से अपना पैसा समेटना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स 20 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। इस कारण दुनियाभर की तमाम मुद्राएं डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर कारोबार कर रही हैं। एशियाई मुद्राओं में जापान की करेंसी येन में 0.57%, चीन की करेंसी रेनमिन्बी में 0.62 %, थाईलैंड की करेंसी थाई भाट में 0.51% गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव