Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ब्रह्मास्त्र : फैंस से मिलने सिनेमाघर पहुंचे रणबीर कपूर और अयान मुख़र्जी

ब्रह्मास्त्र : फैंस से मिलने सिनेमाघर पहुंचे रणबीर कपूर और अयान मुख़र्जी

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स-ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही है। इसी बीच रणबीर और फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फैंस को सरप्राइज दिया। जी हाँ! अयान और रणबीर कपूर फैंस से मिलने सिनेमाघर पहुंचे। नेशनल सिनेमा डे के खास मौके पर रणबीर और अयान ने फैंस को […]

brahmastra
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2022 16:26:06 IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स-ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही है। इसी बीच रणबीर और फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फैंस को सरप्राइज दिया। जी हाँ! अयान और रणबीर कपूर फैंस से मिलने सिनेमाघर पहुंचे। नेशनल सिनेमा डे के खास मौके पर रणबीर और अयान ने फैंस को सरप्राइज विजिट का एक वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में दोनों को देख फैंस अपनी सीट छोड़ रणबीर और अयान के साथ सेल्फी ले रहे हैं। इस धक्का मुक्की के दौरान कुछ लोग तो जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद रणबीर उन्हें सहारा देकर उठने में सहायता करते नजर आए। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर्स लिखता है, ‘फॉलिंग फॉर रणबीर।’

ब्रह्मास्त्र फिर तोड़ेगी रिकॉर्ड

शुक्रवार की एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र ने साफ तौर से बढ़त बना ली है। कई सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए गुरुवार दोपहर तक शुक्रवार के लिए 9 लाख टिकट बिक चुके हैं। यह आंकड़ा इसके पहले रविवार को बेचे गए 7.76 लाख टिकटों से भी अधिक है। ब्रह्मास्त्र ने यह रिकॉर्ड किसी भी हिन्दी फिल्म के नॉन हॉलिडे वाले दिन बनाए हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘ब्रह्मास्त्र के लिए गुरुवार दोपहर तक 9.25 लाख टिकट बिक चुके हैं, इस तरह से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 8.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के कई शो बुधवार सुबह तक हाउसफुल हो गए हैं और तब से कई शो इस रैंक में शामिल हो गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है देश के कुछ हिस्सों में इस फिल्म के लिए 80% तक ऑक्यूपेंसी देखने को मिलेगी।

रणबीर के प्रोजेक्ट्स

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ में जल्द आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आए ।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव