भोपाल: एक अकेली नारी कुछ भी कर सकती है। जब एक महिला के लिए बात उसके बच्चे की हो, तो वो दुनिया से अकेले लड़ जाती है। जी हाँ! इसका जीता जागता सबूत है ये वीडियो। इस वीडियो में एक महिला ने ऐसा काम किया, जिसके बारे में जानकर आप शायद भावुक हो जाएंगे। दरअसल मध्य प्रदेश में एक महिला को एक बच्चे के साथ भरी गाड़ी को ढेर सारे सामान के साथ खींचते हुए देखा गया। जिसे देख सभी चौंक गए। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला व्यस्त सड़क पर अपने दम पर एक भारी बैलगाड़ी खींचती हुई दिख रही है। ये वीडियो मध्य प्रदेश के राजगढ़ का है।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला इतनी गर्मी में भारी गाड़ी इसलिए खींचती है ताकि वह अपने चार बच्चों का पेट भर सके। जानकारी के लिए बता दें, इस गाड़ी पर बहुत सारा सामान है, और उसके ऊपर एक बच्चा बैठा हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने बच्चे का पेट पालने के लिए महिला अकेले ही बिना किसी की मदद लिए पूरी तरह से संघर्ष कर रही हैं। हालांकि, महिला के चेहरे पर बड़ी मुस्कान है, लेकिन वह अंदर से बेहद ही मजबूत है। इस वीडियो को देख लोग इस महिला की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला का नाम लक्ष्मीबाई है। वह राजगढ़ से सारंगपुर की यात्रा कर रही थी। आपको बता दें, दोनों स्थानों के बीच की दूरी लगभग 30 किमी है। वह कहती है कि अब उसका पति नहीं है। जिसके बाद उसने हार न मानकर दुख के साथ स्वीकार किया कि सारी जिम्मेदारियां उसके कंधों पर हैं। महिला ने बताया कि दिन में एक बार का भोजन भी मिलना मुश्किल है। महिला को देखकर बाइक पर सवार दो लोग रुक जाते हैं और वे पूछते हैं कि कहां तक ले जाओगे इसको? और फिर जवाब में वह कहती है कि सारंगपुर तक।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव