Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • bigg boss-16: सलमान के शो का हिस्सा बनेंगे दुनिया के सबसे छोटे सिंगर, हुआ कंफर्म

bigg boss-16: सलमान के शो का हिस्सा बनेंगे दुनिया के सबसे छोटे सिंगर, हुआ कंफर्म

मुंबई: सलमान खान अपने पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसके बाद दर्शक शो को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब शो के नए प्रोमो में ग्रैंड प्रीमियर की डेट की घोषणा कर दी गई है। […]

bigg boss 16
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2022 18:25:34 IST

मुंबई: सलमान खान अपने पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसके बाद दर्शक शो को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब शो के नए प्रोमो में ग्रैंड प्रीमियर की डेट की घोषणा कर दी गई है। शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर को होने वाला है, जिसके बाद इसे सोमवार- शुक्रवार रोजाना 10 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। रविवार और शनिवार में होने वाले वीकेंड के वार को 9ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

वहीं इस बार ‘बिग बॉस 16’ के लिए 18 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 4-5 का नाम तो बिल्कुल कंफर्म है। बीच एक और कंटेस्टेंट का नाम लगभग कंफर्म बताया जा रहा है।

नए कंटेस्टेंट की होगी एंट्री

बिग बॉस 16 अक्टूबर को शुरू होगा। शो के शुरू होने में कम ही दिन ही बचे हैं। मेकर्स भी एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का नाम रिवील कर रहे हैं। कहा जा रहा है इस बार शो में टीना दत्ता, मान्या सिंह, शिविन नारंग और शालीन भनोट के अलावा अब एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। इस कंटेस्टेंट का नाम अब्दू रोजिक हैं। येदुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं। यह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं और उस मुल्क के लोकप्रिय गायक हैं, जो अब हिंदुस्तान में भी अपनी स्किल्स दिखाने आ रहे हैं।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं। सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ की बात करें तो इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

Prayer Meet for Raju: मुंबई में राजू के लिए प्रार्थना सभा

Salman khan:अब मेगास्टार चिरंजीवी भी हुए सलमान खान के मुरीद