Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Himachal Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन BJP में हुए शामिल

Himachal Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन BJP में हुए शामिल

Himachal Pradesh: शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली है। दिशाहीन हो गई है कांग्रेस बीजेपी में शामिल होने के बाद हर्ष […]

Himachal Pradesh
inkhbar News
  • Last Updated: September 28, 2022 14:48:22 IST

Himachal Pradesh:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली है।

दिशाहीन हो गई है कांग्रेस

बीजेपी में शामिल होने के बाद हर्ष महाजन ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी दिशाहीन हो गई है। पार्टी नेतृत्व विहीन हो गई है। उसके पार ना विज़न है, न नेता है, न ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए कार्यकर्ता हैं।

पीयूष गोयल ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाजन के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने लगभग 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज फैसला किया है कि वे बीजेपी के साथ जुड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव