Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • PFI पर Twitter का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय की शिकायत पर बंद किया अकाउंट

PFI पर Twitter का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय की शिकायत पर बंद किया अकाउंट

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया: नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब ट्विटर इंडिया ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने पीएफआई के आधिकारिक अकाउंट को बंद कर दिया है। सरकार ने PFI पर बैन लगाया बता दें कि […]

Popular Front of India
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 14:17:37 IST

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया:

नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब ट्विटर इंडिया ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने पीएफआई के आधिकारिक अकाउंट को बंद कर दिया है।

सरकार ने PFI पर बैन लगाया

बता दें कि इससे पहले 27 सितंबर को देर रात केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद सरकार ने पीएफआई पर ये कार्रवाई की थी।

दो राउंड में हुई छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पीएफआई के खिलाफ पहली देशव्यापी छापेमारी 22 सितंबर को की थी, इसके बाद दूसरी रेड 27 सिंतबर को हुई थी। जहां पहले राउंड में 106 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरे राउंड में 247 लोगों को गिरफ्तार/हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी में पीएफाई के टेरर लिंक सबूत मिले थे, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

PFI के खिलाफ मिले सबूत

गौरतलब है कि ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत हुई दो राउंड की छापेमारी में एनआईए, एटीएस और स्टेट पुलिस को पीएफआई के मिशन के बारे में अहम सबूत मिले थे। इन सबूतों को ही इस संगठन पर बैन लगाने की असली वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीएफआई का मकसद भारत को गृह युद्ध में झोंकना, 2047 तक ऑपरेशन गजवा-ए-हिंद को पूरा करना और हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव