Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ponniyin Selvan: पहले दिन कितना होगा फिल्म का कलेक्शन, एडवांस बुकिंग क्या कहती है ?

Ponniyin Selvan: पहले दिन कितना होगा फिल्म का कलेक्शन, एडवांस बुकिंग क्या कहती है ?

मुंबई: मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारे एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन कर सकती है, आइए जानते […]

ps-1
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 23:12:44 IST

मुंबई: मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारे एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन कर सकती है, आइए जानते हैं इस खबर में।

फिल्म की एडवांस बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा जा रहा था कि ‘PS-1’ को नॉर्थ में अच्छे से प्रोमोट नहीं की जा रही है। जैसा प्रमोशन फिल्म का साउथ में हो रहा है वैसा नार्थ में नहीं किया जा रहा है। हालांकि फिल्म की टीम ‘द कपिल शर्मा शो’ पर नजर आई थी। साथ ही फिल्म का ग्राउन्ड पर जाकर भी प्रमोशन किया गया। लेकिन ये तरीके भी काम करते नहीं नजर आए। क्योंकि हिंदी भाषी राज्यों से फिल्म ने 18 से 20 लाख रुपए का ही कलेक्शन किया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म नार्थ में ज्यादा कलेक्शन करने में सफल नहीं हो पाएगी।

‘पोन्नियिन सेलवन’ सिर्फ साउथ में ही अच्छा कलेक्शन नहीं कर रही बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 6.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। बताया जा रहा है कि ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिलीज़ से पहले ही 20 से 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी और उसे वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिल सकती है।

फिल्म का बजट- 500 करोड़

खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ है। खबर तो ये भी है कि इस फिल्म के केवल ऑडियो राइट्स ही करीब 24 करोड़ में टिप्स कंपनी को बेचे गए हैं। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल 30 सितंबर, 2022 बताई जा रही है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव