Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी ठोका कांग्रेस अध्यक्ष दावा, खड़गे-थरूर को देंगे चुनौती

झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी ठोका कांग्रेस अध्यक्ष दावा, खड़गे-थरूर को देंगे चुनौती

Congress President Election: नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब तीसरे नेता ने दावा ठोक दिया है। झारंखड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अध्यक्ष के लिए आज नामांकन दाखिल किया है। पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के फैसले का वो सम्मान करेंगे। त्रिपाठी का मुकबला और बाकी दो […]

KN Tripathi
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2022 14:08:05 IST

Congress President Election:

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब तीसरे नेता ने दावा ठोक दिया है। झारंखड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अध्यक्ष के लिए आज नामांकन दाखिल किया है। पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के फैसले का वो सम्मान करेंगे। त्रिपाठी का मुकबला और बाकी दो उम्मीदवारों थरूर और खड़गे से होगा।

नामांकन का आज आखिरी दिन

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आज सुबह संभावना जताई थी कि तीन नेता अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का नाम शामिल था। लेकिन अब दिग्विजय ने पीछे हटने का ऐलान कर दिया। अब कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में खड़गे, थरूर और केएन त्रिपाठी हैं।

खड़गे-थरूर में सीधा मुकाबला

दिग्विजय सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के दो प्रमुख प्रत्याशी मैदान में नजर आ रहे हैं। एक ओर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं और दूसरी ओर केरल के तिरवंतुपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर हैं।

गांधी परिवार का आशीर्वाद किसे?

कांग्रेस पार्टी में सर्वशक्तिमान यानि गांधी परिवार अध्यक्ष चुनाव में किस उम्मीदवार को समर्थन देंगे, इसे लेकर भी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है। गांधी परिवार की इस पद को लेकर पहली पसंद अशोक गहलोत थे, लेकिन राजस्थान विधायक दल प्रकरण के बाद वह पीछे हट गए। इसके बाद बताया गया कि दिग्विजय सिंह गांधी परिवार के समर्थन से अपनी दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन आज उन्होंने भी पीछे हटने का ऐलान कर दिया। अब माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है। दूसरी तरफ शशि थरूर जी-23 गुट की तरफ से चुनाव में ताल ठोकेंगे। उनका समर्थन सांसद मनीष तिवारी ने भी किया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव