Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Putin Speech: चार यूक्रेनी क्षेत्र रूस में मिलाने के बाद दहाड़े पुतिन, कहा- पश्चिम के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

Putin Speech: चार यूक्रेनी क्षेत्र रूस में मिलाने के बाद दहाड़े पुतिन, कहा- पश्चिम के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

Putin Speech: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच 7 महीनो से अधिक वक्त से युद्ध जारी है। इसी बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में शामिल करने की घोषणा कर दी। इन क्षेत्रों में लुहांस्क, डोनेस्क,खेरसोन और जेपोरिजिया शामिल है। क्रेमलिन के सेंट जॉर्ज हॉल में राष्ट्रपति […]

Vladimir Putin
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2022 10:46:44 IST

Putin Speech:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच 7 महीनो से अधिक वक्त से युद्ध जारी है। इसी बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में शामिल करने की घोषणा कर दी। इन क्षेत्रों में लुहांस्क, डोनेस्क,खेरसोन और जेपोरिजिया शामिल है। क्रेमलिन के सेंट जॉर्ज हॉल में राष्ट्रपति पुतिन ने तथ्यों के साथ पश्चिमी देश को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम के मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे।

दुनिया को हिंसा की आग में झोंका है

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पश्चिम देश कहते हैं कि उन्होंने दुनिया को आजादी और लोकतंत्र दिया है। लेकिन असलियत इसके उलट है। उन्होंने दुनिया के बाकी देशों को दबाया-कुचला और हिंसा की आग में झोंका है।

भाषण में भारत का भी किया जिक्र

पुतिन ने अपने भाषण में भारत का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों ने भारत और अफ्रीका को लूटा है। उन्होंने चीन के खिलाफ युद्ध किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने पहले भारत को लूटा, अब उनकी मंशा रूस को गुलाम बनाने की है।

रूस गलतफहमी में न रहे-अमेरिका

पुतिन के भाषण के बाद अमेरिका ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। अमेरिका अपने नॉटो सहयोगी देशों की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम लेते हुए ये चेतावनी दी है।

यूएन में दिखा अमेरिका का गुस्सा

बता दें कि यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका रूस की लगातार आलोचना कर रहा है। व्हाइट हाउस से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक हर जगह अमेरिका रूस को घेरने का प्रयास कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन में शांति और सुरक्षा को लेकर बुलाई गई बैठक में अमेरिका ने रूस को जमकर लताड़ लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ने कहा है कि मॉस्को ने सब कुछ फिक्स करके यूक्रेन में दिखावा रेफरेंडम किया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव