Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘तब हमें हितेश्वर सैकिया ने बहुत मारा था…’ अमित शाह ने असम में सुनाया पुराना किस्सा

‘तब हमें हितेश्वर सैकिया ने बहुत मारा था…’ अमित शाह ने असम में सुनाया पुराना किस्सा

अमित शाह का असम दौरा: दिसपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विद्यार्थी परिषद के दिनों का पुराना किस्सा सुनाया है, जब उनकी पिटाई हुई थी। सैकिया ने […]

(Amit Shah in Assam)
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 15:14:45 IST

अमित शाह का असम दौरा:

दिसपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विद्यार्थी परिषद के दिनों का पुराना किस्सा सुनाया है, जब उनकी पिटाई हुई थी।

सैकिया ने बहुत मारा था

अमित शाह ने कहा कि हम विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में जब असम आए थे, तब तत्कालीन हितेश्वर सैकिया सरकार ने बहुत पिटवाया था। शाह ने कहा कि हम नारे लगाते थे कि असम की गलियां सूनी है, इंदिरा गांधी खूनी है। उस समय कभी कल्पना नहीं की थी कि बीजेपी यहां पर अपने दम पर दो बार सरकार बनाएगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई सालों तक असम की भूमि को आतंकवाद, विघटन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। राज्य में न तो विकास हो रहा था ना ही शिक्षा के क्षेत्र में काम और न शांति थी। आज मुझे खुशी है कि पूरा नॉर्थ ईस्ट 2014 से विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव