Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को दिया चैलेंज, कहा-हिम्मत है तो…

स्वामी प्रसाद मौर्य ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को दिया चैलेंज, कहा-हिम्मत है तो…

उत्तर प्रदेश: लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य आरएसएस को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ में हिम्मत है तो वो मनुस्मृति पर प्रतिबंध लगवाएं। मौर्या ने इसके साथ ही संघ प्रमुख के उन हालिया बयानों की सराहना […]

Swami Prasad Maurya
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2022 18:45:39 IST

उत्तर प्रदेश:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य आरएसएस को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ में हिम्मत है तो वो मनुस्मृति पर प्रतिबंध लगवाएं। मौर्या ने इसके साथ ही संघ प्रमुख के उन हालिया बयानों की सराहना की है, जिसमें भागवत ने वर्ण और जाति की अवधारणाओं को पूरी तरह से त्यागने की बात कही थी।

मोदी से ये करने को कहें…

स्वामी मौर्या ने कहा आरएसएस प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनके अंदर साहस हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहकर मनुस्मृति पर प्रतिबंध लगवाएं। ये पुस्तक देश में जातिवाद का जहर घोल रही है।

संघ प्रमुख ने क्या कहा था?

बता दें कि इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को नागपुर में कार्यक्रम में कहा था कि वर्ण और जाति जैसी अवधारणाओं का पूरी तरह से त्याग किया जाना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में इनकी कोई प्रासंगिकता नहीं बची है। उन्होंने यह भी कहा था कि अपने पूर्वजों द्वारा की गई गलतियों को स्वीकार करने और उनके लिए माफी मांगने में किसी प्रकार का कोई संकोच नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव