Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बरेली: तिरंगे के ऊपर मुस्लिम युवक ने लगाया इस्लामिक झंडा, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का केस दर्ज

बरेली: तिरंगे के ऊपर मुस्लिम युवक ने लगाया इस्लामिक झंडा, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का केस दर्ज

बरेली: बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपने घर पर तिरंगे के ऊपर इस्लामिक झंडा लगा दिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि तिरंगे के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया […]

Islamic flag
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2022 11:16:23 IST

बरेली:

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपने घर पर तिरंगे के ऊपर इस्लामिक झंडा लगा दिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि तिरंगे के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

राष्ट्र ध्वज का किया अपमान

बरेली के ग्राम करमपुर चौधरी से वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूर्व कोटेदार अफसर खा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाया है। शिकायतकर्ता ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है।

तिरंगे के ऊपर कोई झंडा नहीं

बता दें कि भारतीय संविधान के नियम के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमेशा बाकी अन्य झंडे से ऊंचा रहता है। तिरंगे से ऊंचा किसी भी धार्मिक, राजनैतिक और संगठन के झंडे को नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा करने पर वो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाता है।

लगातार आ रही ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि बरेली से लगातार कुछ वक्त से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले ईद मिलादुनबी के अवसर पर भोलेनगर निवासी शाकिर हुसैन ने घर के ऊपर इस्लामी झंडे के नीचे राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था। इसका भी वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद शाकिर हुसैन को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव