Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: बीजेपी का AAP सरकार पर हमला, कहा- केजरीवाल के हर मंत्रालय में है भ्रष्टाचार

दिल्ली: बीजेपी का AAP सरकार पर हमला, कहा- केजरीवाल के हर मंत्रालय में है भ्रष्टाचार

दिल्ली: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति घोटाला मामले में सियासी घमासान थम नहीं रहा है। राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इसी बीच आज बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार है। आइना दिखाए […]

Gaurav Bhatia
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2022 15:55:43 IST

दिल्ली:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति घोटाला मामले में सियासी घमासान थम नहीं रहा है। राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इसी बीच आज बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार है।

आइना दिखाए तो लव लेटर कहते है

गौरव भाटिया ने कहा कि जब कोई संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अरविंद केजरीवाल को आइना दिखाता है, तो वो हल्की, ओछी भाषा का प्रयोग कर उसे लव लेटर बताते हैं।

लो-फ्लोर बसों के टेंडर में हुआ घोटाला

बीजेपी प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि यह पहले ही उजागर हो चुका है कि किस तरह से आबकारी विभाग में आरोपी नंबर वन मनीष सिसोदिया घोटाला करते हैं। अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लो-फ्लोर बसों के टेंडर में भी घोटाला हुआ है, केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए।

जवाबदेही है जीरो, अपनी नजरों में हैं हीरो

गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार के हर मंत्रालय में फुल भ्रष्टाचार हो रहा है। राज्य सरकार में हर कहीं भ्रष्टाचार हो रहा है। केजरीवाल की जवाबदेही जीरो है और वो सिर्फ अपनी ही नजर में हीरो हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव