Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Womens IPL: महिला आईपीएल का भारत में होगा आयोजन, बीसीसीआई ने पांच टीमों को किया शामिल

Womens IPL: महिला आईपीएल का भारत में होगा आयोजन, बीसीसीआई ने पांच टीमों को किया शामिल

नई दिल्ली। भारत में अब पुरुषो के तर्ज पर महिला आईपीएल का भी आयोजन होगा। अगले साल महिला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी जोरो-शोरो से तैयारी में लगा है। पहले महिला आईपीएल में पांच टीमें खेलती नजर आएंगी। मार्च 2023 में हो सकता है आयोजन […]

Women's IPL
inkhbar News
  • Last Updated: October 14, 2022 11:44:28 IST

नई दिल्ली। भारत में अब पुरुषो के तर्ज पर महिला आईपीएल का भी आयोजन होगा। अगले साल महिला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी जोरो-शोरो से तैयारी में लगा है। पहले महिला आईपीएल में पांच टीमें खेलती नजर आएंगी।

मार्च 2023 में हो सकता है आयोजन

अगले साल से भारत में पुरुष इंडियन प्रीमीयर लीग के तर्ज पर ही महिला इंडियर प्रीमियर लीग का आयोजन होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा इसमें पांच टीमों के खेलने की बात कही गई है। इसके अलावा एक टीम में पांच विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि महिला आईपीएल को मार्च 2023 के लिए अस्थाई विंडो देने की बात चल रही है। जिसके पहले 10 से 26 फरवरी तक साउथ अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप और इसके बाद पुरुष आईपीएल का आयोजन होगा।

5 विदेशी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

बीसीसीआई द्वारा दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशो से चार विदेशी और एक सहयोगी राष्ट्र से खिलाड़ियों को को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। वहीं महिला इंडियन प्रीमियर लीग के टीमों के नामकरण के रूप में कहा जा रहा है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जोन वार और टीम वार के रुप में फैसला करना है। जिसका प्रयोग अब तक आईपीएल में किया जाता रहा है। इसके अलावा आईपीएल अध्यक्ष और बीसीआई अधिकारियों द्वारा टीमों के साथ ही उनके वेन्यू पर भी निर्णय लिया जाना बाकी है।

20 मुकाबलों का होगा लीग

महिला आईपीएल का एक अलग प्रारूप में आयोजन किया जा सकता है। जिसमें एक मैदान पर खेले जाने वाले सारे मुकाबले दूसरे जगह पर जाने से पहले होते हैं। इस तरह के प्रारूप का प्रयोग साल 2021 में किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस लीग में लगभग 20 मुकाबले खेले जाएंगे।

MS Dhoni: विजडन ने बनाई भारत की सर्वश्रेष्ठ टी-20 प्लेइंग-11, धोनी को नहीं मिली जगह