Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss 16: प्रियंका-सौंदर्या की आपस में बहस, अंकित को लेकर कही थी ये बात

Bigg Boss 16: प्रियंका-सौंदर्या की आपस में बहस, अंकित को लेकर कही थी ये बात

मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ ने आते ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। टीवी एक्टर्स, रैपर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सहित 16 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने हैं। इस सीजन में वीकेंड का वार एपिसोड शुक्रवार और शनिवार को टेलीकास्ट होगा। जहां दर्शक […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 14, 2022 23:08:24 IST

मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ ने आते ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। टीवी एक्टर्स, रैपर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सहित 16 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने हैं। इस सीजन में वीकेंड का वार एपिसोड शुक्रवार और शनिवार को टेलीकास्ट होगा। जहां दर्शक सभी के गेम पर नजरें टिकाए बैठे हैं। अब आज शुक्रवार शो को दूसरा वीकेंड का वार है। सलमान खान इस हफ्ते भी घर के अंदर जाने वाले हैं। वह कई कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाएंगे तो कुछ को तारीफें होंगी। शो को दो हफ्ते हो गए हैं। अब शो का एक प्रोमो आया है, जिसमें सौंदर्या और प्रियंका के बीच लड़ाई हो रही है। इस लड़ाई का कारण कोई और नहीं बल्कि सलमान खान है।

क्यों हुई लड़ाई ?

इस प्रोमो में सलमान, प्रियंका को कहते हैं कि उनके बारे में किसी ने कहा है ‘अगर प्रियंका, अंकित से शादी करेगी तो अंकित की मां तो अपना गला दबा देगी।’ फिर सलमान हिंट देते हुए कहते हैं कि ये वो हैं जो पिछले कुछ दिनों से शो में कह रही हैं कि यहां लोग कितना नीचे गिर जाते हैं। फिर प्रियंका, सौंदर्या को कहती हैं वाओ, आपको सोच समझकर बोलना चाहिए।

फिर अंकित कहते हैं कि आप दूसरों को कहती हैं कि आपके मां-बाप ने क्या संस्कार दिए हैं। तो आप बताइए आपके क्या संस्कार हैं? इस पर सौंदर्या भी बहस करती है। फिर प्रियंका अंदर जाकर कहती हैं कि ये इतना गलत बोलकर सलमान खान के सामने भी झगड़ा कर रही है। इसमें शर्म है भी या नहीं। इस बात से प्रियंका टूट जाती है। प्रियंका रोने लगती है। अंकित प्रियंका को चुप कराते हैं।

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट

सोशल मीडिया पर ये पांच नाम खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो के 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन है। टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट 1 से 11 अक्टूबर तक दिखाए गए एपिसोड के आधार पर बताई गई है। इसमें पहले स्थान यानि नंबर-1 पर हैं अब्दु रोजिक, दूसरे नंबर पर प्रियंका चौधरी, तीसरे नंबर पर शिव, चौथे नंबर पर एमसी स्टैन और पांचवें नंबर पर हैं सुम्बुल।

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान