Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Shehnaz ने फिर गाया गाना, गाते-गाते हुई भावुक, लोगों ने कहा..

Shehnaz ने फिर गाया गाना, गाते-गाते हुई भावुक, लोगों ने कहा..

मुंबई: Shehnaz Gill Viral Video : पंजाब की कैटरीना कैफ उर्फ़ शहनाज गिल अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने पोस्ट से फैंस को चौंका देती है। इन दिनों शहनाज गानें के मूड में नजर आ रही हैं। वो एक […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2022 14:08:35 IST

मुंबई: Shehnaz Gill Viral Video : पंजाब की कैटरीना कैफ उर्फ़ शहनाज गिल अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने पोस्ट से फैंस को चौंका देती है। इन दिनों शहनाज गानें के मूड में नजर आ रही हैं। वो एक के बाद एक गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। अब शहनाज का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी एक्ट्रेस गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। फैंस उनकी आवाज में इस गानें को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

अभिनेत्री का गाना

शहनाज गिल ने एक बार फिर गाना गाकर अपने फैंस के दिल में खास जगह बना ली है। इस वीडियो में शहनाज ‘हमारी अधूरी कहानी’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘हां हंसी बन गए’ गाती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को गाते हुए वो काफी भावुक होते हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनके गाने और उनके परफेक्ट फ्लो की फैंस जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। उनकी सिंगिंग स्किल ने सभी को भावुक कर दिया है। उनकी इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल यूजर्स शहनाज की इस वीडियो को खूब शेयर और लाइक कर रहे हैं।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छा रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

 

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान