Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • वायु को ब्रेस्टफीड कराते हुए Sonam Kapoor ने करवाया मेकअप, वायरल हुआ वीडियो

वायु को ब्रेस्टफीड कराते हुए Sonam Kapoor ने करवाया मेकअप, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: सोनम कपूर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में आ ही जाती हैं। हाल ही में सोनम ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम वायु है। अब सोनम का एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। दरअसल, सोनम अपनी मल्टीटास्किंग स्किल्स से लोगों का दिल जीत रही है। बेटे वायु के जन्म के दो […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2022 14:48:35 IST

मुंबई: सोनम कपूर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में आ ही जाती हैं। हाल ही में सोनम ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम वायु है। अब सोनम का एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। दरअसल, सोनम अपनी मल्टीटास्किंग स्किल्स से लोगों का दिल जीत रही है। बेटे वायु के जन्म के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने खुद को फिट करके सबको चौंका दिया है। वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद हर कोई सोनम की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। आइये जानते हैं कि इस वीडियो में क्या खास है।

सोनम कपूर का वीडियो

फिल्मों से भले ही सोनम थोड़ी दूर चल रही है। मगर सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती है। इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि सोनम कि फैंस फॉलोविंग जबरदस्त है। सोनम अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। मां बनने के बाद सोनम की जिंदगी में काफी बदलाव भी आए हैं। फिर भी सोनम अपने फैंस के लिए वक्त निकाल ही लेती है।

क्यों हो रहा वीडियो वायरल

सोनम कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है। ये कोई आम वीडियो नहीं है। ये वीडियो करवाचौथ का है। इस वीडियो में सोनम मेकअप रूम में मेकअप कराती नजर आ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे इसमें क्या बड़ी बात है। तो आपको बता दें, मेकअप रूम में सोनम अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तैयार हो रही हैं। वीडियो में सोनम ब्रेस्टफीड कराने के बाद लहंगा और ज्यूलरी पहनती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले सोनम कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बताया था कि उन्होंने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा है क्योंकि उनके पति को ये पसंद नहीं है।

 

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान