Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • नहीं रहे हैरी पॉटर के Hagrid, पता चल गया निधन का कारण

नहीं रहे हैरी पॉटर के Hagrid, पता चल गया निधन का कारण

मुंबई: HAGRID DEATH: फिल्म-सीरीज ‘हैरी पॉटर’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दर्शक इस सीरीज को देखना बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें, फिल्म में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का शुक्रवार को निधन हो गया। अभिनेता की उम्र 72 साल थी। इस खबर को सुनने के बाद हॉलीवुड से लेकर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2022 15:14:10 IST

मुंबई: HAGRID DEATH: फिल्म-सीरीज ‘हैरी पॉटर’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दर्शक इस सीरीज को देखना बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें, फिल्म में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का शुक्रवार को निधन हो गया। अभिनेता की उम्र 72 साल थी। इस खबर को सुनने के बाद हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई दुखी हो गया। हालांकि अभी उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है।

ये हो सकता है कारण

हैरी पॉटर’ में हैग्रिड के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब उनके निधन से सिनेमा जगत हैरान हो गया। उनके निधन की वजह लंबे समय से चल रही बीमारी को बताया जा रहा है। दरअसल, रॉबी की एजेंट बेलिंदा राइट ने बताया कि ‘रॉबी पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

3 बार मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

रॉबी की एजेंट अपने बयान में आगे बताती है, ‘रॉबी बहुत टैलेंटेड व्यक्ति थे। उन्होंने लगातार 3 बार बेस्ट एक्टर के लिए बाफ्टा अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ था। उन्हें ‘हैरी पॉटर’ की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में ज्यादा याद और पसंद किया जाता है। ये एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में खास जगह बना ली थी।

इसी सीरीज से उन्हें असली पहचान मिली। इसके अलावा वो ड्रामा ‘क्रैकर’ में भी नजर आ चुके हैं। फैंस को उनकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी लगती है। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा रॉबी एक राइटर भी थे।

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान