Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: आरोही को पता चली पूरी सच्चाई, अभि-अक्षु के सामने आई नई परेशानी

YRKKH: आरोही को पता चली पूरी सच्चाई, अभि-अक्षु के सामने आई नई परेशानी

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि । अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि उसे बात नहीं बढ़ानी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 16, 2022 16:10:32 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि । अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि उसे बात नहीं बढ़ानी है। दोनों का फिर झगड़ा हो जाता है। वो उसे गोयनका हाउस जाने के लिए कहता है। वो कहता है उसका घर अक्षरा के बिना ही ठीक है। अक्षरा ये बात सुन हैरान हो जाती है।

आज का एपिसोड

आज रविवार के एपिसोड में दिखाया गया कि अक्षरा, गोयनका हाउस वापस जाने के लिए निकलती है। तभी मंजिरी उसे रोकती है। अभी-अक्षु एक दूसरे को देखते हैं। मंजिरी अभिमन्यु और अक्षरा को करवाचौथ का व्रत रखने को कहती हैं। इतने में अक्षरा सोचती है कि वो मंजिरी को सच बता दे। अक्षरा चौंक जाती है और सोचती है कि अगर उसने मंजिरी को सब सच बता दिया तो वो फिर से कोमा में चली जाएगी। शैफाली अक्षरा और अभिमन्यु को एक दूसरे के हाथ में मेहंदी लगाने को कहती है। अक्षरा अभिमन्यु एक दूसरे के हाथ में मेहंदी लगाते हैं।

महिमा, मौका देख कर मंजिरी को सच बताने के बारे में सोचती है। अभिमन्यु आधी रात में खाना खाने जाता है फिर अक्षरा भी जाती है। दोनों के दूसरे को कहते हैं कि हम व्रत नहीं रख रहे हैं। मंजिरी अक्षरा को बोलती है तुमने मंगलसूत्र नहीं पहना है। अक्षरा बहाना बनाती है। मंजिरी अभिमन्यु से अक्षरा को मंगलसूत्र पहनाने के लिए कहती है। अभिमन्यु कहता है उसे देरी हो रही है लेकिन मंजिरी नहीं मानती। फिर अभिमन्यु अक्षरा को मंगलसूत्र पहनाता है।

अक्षरा अभिमन्यु से कहती है उसने व्रत रखा है लेकिन उसके लिए नहीं बल्कि माँ के लिए। अभिमन्यु भी अक्षरा को कहता है कि उसने भी अक्षु के लिए व्रत नहीं रखा है। अभिमन्यु शिबू को चॉक्लेट देता है, वो चॉक्लेट गिर जाती है। अक्षरा वहां आती है दोनों उसे देखने लग जाते हैं।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में दिखाया गया कि आरोही नील से मिलने बिरला हाउस आती है वहीं अक्षरा की नजर आरोही पर पड़ती है। अभिमन्यु अक्षरा को कहता है कि अब तो आरोही ने तुम्हें भी देख लिया होगा। आरोही गोयनका को बताती है अक्षु कहाँ है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव