Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Deepotsav 2022: 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे PM मोदी

Deepotsav 2022: 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे PM मोदी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में इस बार भी दीपोत्सव को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई है। 23 अक्टूबर को अयोध्या में 23 दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बता दें, पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी के आगमन से पहले […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 18, 2022 07:39:04 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में इस बार भी दीपोत्सव को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई है। 23 अक्टूबर को अयोध्या में 23 दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बता दें, पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी के आगमन से पहले से यहां दीपोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही है।

कैसा होगा कार्यक्रम?

शाम 4.55 बजे- पीएम मोदी भगवान रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे साथ ही पूजा में शामिल होंगे।
शाम 05.05 बजे- पीएम रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे।
शाम 05.40 बजे- प्रधानमंत्री भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।
शाम 06.25 बजे- सरयूजी घाट पर आरती भी करेंगे।
शाम 06.40 बजे- दीपोत्सव में शामिल होंगे।
शाम 07.25 बजे- ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे।

21 से शुरू होगा छठवां दीपोत्सव 

जानकरी के लिए बता दें, इस बार अयोध्या में छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी रिकॉर्ड दीपों को जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाने वाला है। इसके लिए 17 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है।अवध विश्वविद्यालय के कुलपति के अनुसार दीया बिछाने का ये कार्यकर्म 21 तारीख से शुरू होगा। इसके अगले दिन यानी 22 तारीख को दीयों में तेल डाला जाएगा।

बाबा केदार के दर्शन करेंगे पीएम

आपको बता दें, 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केदारनाथ का दौरा करेंगे। केदारनाथ पहुंचकर पीएम वहां चल रही विकास परियोजनाओं की जाँच-पड़ताल करेंगे। साथ ही वो बाबा केदार के दर्शन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ का भी दौरा करेंगे। 21 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात वहीं रुकेंगे। इसके बाद 22 अक्टूबर को पीएम बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद दीपावली के दिन यानी 24 अक्टूबर को भी हर साल की तरह पीएम सैनिकों के बीच ही त्योहार मनाने वाले हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पिछले आठ साल से नरेंद्र मोदी सैनिकों के बीच दीपावली का जश्न मनाते आ रहे हैं।

 

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव