Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत, पिकनिक मना रहे थे तभी…

नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत, पिकनिक मना रहे थे तभी…

भोपाल: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें, एनकेजे थाना क्षेत्र (Enkeje Police Station Area) के ग्राम देवरा खुर्द में नदी के किनारे नहाने गए 5 बच्चों के डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और […]

five chlidren dead
inkhbar News
  • Last Updated: October 18, 2022 09:21:33 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें, एनकेजे थाना क्षेत्र (Enkeje Police Station Area) के ग्राम देवरा खुर्द में नदी के किनारे नहाने गए 5 बच्चों के डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और बचाव टीम ने तत्काल रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। बिना देरी किए गोताखोरों की टीम बोट में सवार होकर नदी पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। इस दौरान काफी तलाश के बाद एक बच्चे का शव मिला।

एक की मौत, मिला शव

बता दें कि बच्चों के नदी में डूबने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम ने बच्चों को ढूंढ़ना शुरू किया। इस दौरान उन्हें एक बच्चे का शव मिला।। वहीं 4 बच्चों को ढूंढने को लेकर रेस्क्यू आपरेशन जारी है। इस घटना स्थल पर , एनकेजे थाना प्रभारी सहित अधिकारी और पुलिस बल मौजूद है। आपको बता दें, नदी के किनारे बच्चों के रखे कपड़े मिले हैं।

पिकनिक मनाने गए थे बच्चे

जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सभी बच्चों की उम्र करीब 13 से 15 के बीच थी। चारों बच्चों के नाम महपाल सिंह (15 साल), साहिल चक्रवर्ती उम्र (15 साल), सूर्या विश्वकर्मा (उम्र 15), आयुष विश्कर्मा (उम्र 13 साल), और अनुज सोनी (उम्र 13 वर्ष) थी। आपको बता दें, सभी निवासी देवराखुर्द में कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे ,जहां पर यह घटना हुई।

इस घटनास्थल पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी सुनील कुमार जैन, विधायक संदीप जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद है। टीम ने साहिल चक्रवर्ती नामक बालक का शव खोज निकाला है, और बाकी को खोजने का प्रयास कर रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत

इसे लेकर जबलपुर से भी टीम बुलाई गई है। प्रकाश काम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। जिसके लिए जरुरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। वहीं ग्रामीणों ने पता चला कि आयुष का जन्मदिन था और उसी के चलते बच्चे पिकनिक मनाने यहां आए हुए थे।

ऐसे चला पता

जब बहुत देरी के बाद भी बच्चे वापस नही लौटे तो लोग उन्हें खोजने निकले। तभी बच्चो के कपड़े नदी किनारे रखे मिले। जिसके चलते उनके डूबने की शक को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags