Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • राजस्थान: जयपुर में भाजपा निकालेगी बड़ी रैली, अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ फूंकेगी बिगुल

राजस्थान: जयपुर में भाजपा निकालेगी बड़ी रैली, अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ फूंकेगी बिगुल

नई दिल्ली: राजस्थान बीजेपी नेताओ को भाजपा आलाकमान का स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है। अब कोई भी नेता व्यक्तिगत एजेंडा पर काम नहीं करेगा सभी को पार्टी के एजेंडा को आगे बढ़ाना होगा। भाजपा को राजस्थान में 2023 और 2024 में सफलता हासिल करनी है। 17 दिसंबर को जयपुर में जन आक्रोश रैली के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2022 08:39:28 IST

नई दिल्ली: राजस्थान बीजेपी नेताओ को भाजपा आलाकमान का स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है। अब कोई भी नेता व्यक्तिगत एजेंडा पर काम नहीं करेगा सभी को पार्टी के एजेंडा को आगे बढ़ाना होगा। भाजपा को राजस्थान में 2023 और 2024 में सफलता हासिल करनी है। 17 दिसंबर को जयपुर में जन आक्रोश रैली के लिए 17 नवंबर से ही राजस्थान की हर विधानसभा सीट से रैली निकलेगी। जो पहले जिला स्तर पर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेगी।
वहीं आपको बता दें, 17 दिसंबर को जयपुर में भाजपा बड़ी रैली करेगी। राजस्थान भाजपा के पदाधिकारियों ने जयपुर में राजस्थान भाजपा मुख्यालय में एक बैठक बुलाई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक नवंबर को राज्य की राज्य की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों पर बात की गई। पीएम 1 नवंबर को राजस्थान दौरे के लिए जाएंगे।

 

Tags