Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ गैंगरेप, 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ गैंगरेप, 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

रांची: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ये मामला गुरुवार का है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक नामचीन आईटी कंपनी में काम करती है। इस मामले को […]

jharkhand news
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2022 14:56:55 IST

रांची: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ये मामला गुरुवार का है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक नामचीन आईटी कंपनी में काम करती है। इस मामले को लेकर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस कर रही है कार्रवाई

इस भयानक हादसे को लेकर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। चाईबासा पुलिस के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्टूबर की शाम अपने दोस्त के साथ कहीं बाहर गई थी। दोनों सड़क किनारे बात कर रहे थे, इसी बीच 8-10 लोग आए। फिर उन्होंने उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वे उसे जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घर से काम करती है महिला

पीड़िता ने बताया कि वह वर्क फ्रॉम होम कर रही है। वह अपने दोस्त के साथ गुरुवार शाम दोपहिया वाहन से चाईबासा के पुराने एरोड्रम इलाके में गई थी। पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले को मुफस्सिल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

घटना से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को वो वहीं छोड़ कर फरार हो गए थे। उन्होंने पीड़ित महिला का पर्स और मोबाइल फोन भी छीना। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को इस घटना के बारे में बताया। बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आपको बता दें, चाईबासा के सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप किया गया।

 

इस ‘निर्भया’ की कहानी सुन सहम उठेंगे.. भाई के जन्मदिन पर घर से निकलीं और बोरे में मिलीं

PM Modi in Uttarakhand: आज उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, केदारनाथ रोपवे की रखेंगे आधारशिला

Tags