Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अमिताभ बच्चन के घर नहीं होगी दिवाली पार्टी, सामने आई वजह

अमिताभ बच्चन के घर नहीं होगी दिवाली पार्टी, सामने आई वजह

मुंबई: देश में दिवाली को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी दिवाली का जश्न बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। बीते दिनों कई सेलेब्स ने अपने घर पर प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। चाहें कितने ही सितारे […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 24, 2022 12:54:10 IST

मुंबई: देश में दिवाली को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी दिवाली का जश्न बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। बीते दिनों कई सेलेब्स ने अपने घर पर प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। चाहें कितने ही सितारे पार्टी का आयोजन कर ले। बी-टाउन में जलसा की दिवाली पार्टी सबसे खास होती है। हालांकि, इस साल खबरें आ रही हैं कि अमिताभ के घर दिवाली पार्टी नहीं होने वाली। आइये आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।

दरअसल अमिताभ हाल ही में कोविड से ठीक हुए हैं, इसलिए घर पर कोई भी गैदरिंग करने का उनका मन नहीं है। इसके अलावा 23 अक्टूबर को कौन बनेगा करोड़पति शो के सेट पर एक्टर के पैर में गहरी चोट आ गई थी। इस कारण डॉक्टर ने उन्हें चलने-फिरने से मना किया है। वहीं खबरे आ रही है कि डायरेक्टर करण जौहर भी अपने घर पर दिवाली पार्टी प्लान नहीं कर रहे हैं।

शाहरुख के घर नहीं होगी दिवाली पार्टी

खबरे आ रही हैं कि इस बार शाहरुख़ खान के घर दिवाली पार्टी नहीं होगी। आखिर क्यों शाहरुख़ दिवाली की पार्टी नहीं रख रहे हैं। जहां सभी सेलेब्स एक के बाद एक दिवाली पार्टी में नजर आ रहे हैं। वहीं शाहरुख़ के घर पार्टी क्यों नहीं हो रही है। जैसा कि हम सभी जानते है, शाहरुख की अगले साल एक के बाद एक फिल्म रिलीज होने वाली है। फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ख़बरों की मानें तो शाहरुख अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वो अपने घर में दिवाली पार्टी नहीं रख रहे हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव