Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • वैज्ञानिक कर रहे इसके दिमाग पर रिसर्च, बोलता है 24 भाषाएं

वैज्ञानिक कर रहे इसके दिमाग पर रिसर्च, बोलता है 24 भाषाएं

नई दिल्ली: 24 भाषाओं को अच्छे से बोलने के आलावा उन्‍हें 21 अन्‍य भाषाओं की भी जानकारी है. अब मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के वैज्ञानिक इस रहस्य को जानने में लगे हुए हैं। अक्सर हम किसी इंसान के छोटे पेशे से उसके कद का अनुमान लगाने की गलती कर बैठते हैं. लेकिन हर केस में […]

Von Smith
inkhbar News
  • Last Updated: October 25, 2022 15:02:42 IST

नई दिल्ली: 24 भाषाओं को अच्छे से बोलने के आलावा उन्‍हें 21 अन्‍य भाषाओं की भी जानकारी है. अब मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के वैज्ञानिक इस रहस्य को जानने में लगे हुए हैं।

अक्सर हम किसी इंसान के छोटे पेशे से उसके कद का अनुमान लगाने की गलती कर बैठते हैं. लेकिन हर केस में ऐसा हो ये जरूरी नहीं है. अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले “वॉन स्मिथ” इस बात को सच साबित करते हैं।

बोलते हैं कई भाषाएं

वॉन स्मिथ को देखकर अधिकतर लोग इन्हें मामूली आदमी समझता है, लेकिन वॉन उससे बहुत आगे हैं. वह वैज्ञानिकों की रिसर्च का खास टॉपिक बन चुके हैं. वॉन 24 भाषाएं जानते हैं और इन भाषाओं में बहुत अच्छे से बोल सकते हैं. इसके आलावा उन्‍हें 21 अन्‍य भाषाओं की समझ है. अब मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के वैज्ञानिक इस रहस्य को जानने में लगे हुए हैं। इतनी भाषाओं को जानने वाले वॉन का दिमाग आखिर कैसा है।

बचपन में ही था दो भाषाओं का ज्ञान

वॉशिंगटन में रहने वाले स्मिथ को छोटी उम्र से ही दो भाषाओं का ज्ञान था. वह पिता से इंग्लिश में और मैक्सिन मां स्‍पैनिश में बात करते थे. बता दें कि उन्‍होंने 46 साल की उम्र में 24 भाषाएं सीख ली हैं. हालांकि वॉन दावा करते हैं कि उन्हें 40 से ज्यादा भाषाओं की जानकारी है।

जल्दी से सीखने की क्वॉलिटी

वॉन स्मिथ कहना है कि वह किसी भी भाषा को आसानी से सीख लेते हैं. उन्हें अमेरिकी साइन लैंग्वज की भी जानकारी है. उन्‍होंने एक रेस्‍तरां कर्मचारी से जापानी भाषा प्राप्त की. अन्य भाषाएं भी वह इसी प्रकार सीखते गए हैं. वह किसी भी शख्स से घुलमिल जाते हैं और उसकी भाषा को बहुत जल्द सीखने लगते हैं. वैज्ञानिकों को रिसर्च में पता चला कि वॉन स्मिथ का दिमाग औसत से ज्‍यादा शांत है. इस उपलब्धि से वॉन भी काफी खुश हैं।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव