Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Putin On Modi: पुतिन ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, बताया सच्चा देशभक्त

Putin On Modi: पुतिन ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, बताया सच्चा देशभक्त

Putin On Modi: नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। मॉस्को में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में अपनी बात रखते हुए पुतिन पीएम मोदी को सच्चा देशभक्त बताया है। इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के पुराने और मजबूत संबंधों को […]

(Vladimir Putin - Prime Minister Modi)
inkhbar News
  • Last Updated: October 28, 2022 09:25:08 IST

Putin On Modi:

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। मॉस्को में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में अपनी बात रखते हुए पुतिन पीएम मोदी को सच्चा देशभक्त बताया है। इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के पुराने और मजबूत संबंधों को लेकर भी बात कही है। रूसी राष्ट्रपति ने भारत और रूस के संबंध को विशेष बताया है।

PM मोदी हैं आइस ब्रेकर

रूस के राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं में हैं, जो स्वतंत्र विदेश नीति को लागू करने में सक्षम हैं। वह अपने देश के लोगों की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं। पुतिन ने कहा कि मोदी एक आइस ब्रेकर की तरह है, जिन्होंने कई देशों के भारत पर प्रतिबंध लगाने के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। पीएम मोदी भारत के लिए सम्मान का कारण बन रहे हैं।

भारत का फ्यूचर ग्रेट है

पुतिन ने आगे कहा कि भारत ने हालिया वर्षों में विकास में जबरदस्त सफलता प्राप्त की है। भारत ने ब्रिटेन के उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक के विकास में खूब तरक्की की है। भारत का फ्यूचर ग्रेट है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच कोई विवाद नहीं है। हमारे बीच एक विशेष संबंध हैं। पिछले वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार में काफी वृद्धि हुई है।

पश्चिम के आगे नहीं झुका

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीने से युद्ध जारी है। इस जंग में अमेरिकी नेतृत्व वाले नॉटो देश जहां यूक्रेन के पक्ष में खड़े हैं, वहीं भारत और चीन जैसे देशों ने किसी देश का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। अमेरिका द्वारा लगाए गए तमाम प्रतिबंधों के दरकिनार करते हुए भारत रूस से सस्ते दामों में तेल खरीदना जारी रखे हुए है। पश्चिमी देशों द्वारा नारजगी जाहिर किए जाने के बावजूद भारत ने पने पारंपरिक सहयोगी रूस के खिलाफ अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव