Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत, गाय से टक्कर में टूटा ट्रेन का अगला हिस्सा

फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत, गाय से टक्कर में टूटा ट्रेन का अगला हिस्सा

वंदे भारत ट्रेन: गांधीनगर। वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गई है। गुजरात के वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गाय से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में वंदे भारत का अगला हिस्सा टूट गया है। घटना के थोड़ी देर बाद ही ट्रेन अपने […]

Vande Bharat Train
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2022 11:47:59 IST

वंदे भारत ट्रेन:

गांधीनगर। वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गई है। गुजरात के वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गाय से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में वंदे भारत का अगला हिस्सा टूट गया है। घटना के थोड़ी देर बाद ही ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन के लिए रवाना हो गई।

पानी की आपूर्ति हुई बाधित

बता दें कि वलसाड में वंदे भारत ट्रेन के साथ यह हादसा आज सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ। घटना के बाद वंदे भारत ट्रेन लगभग 30 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद करीब पौने नौ बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे की सूचना के बाद रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटना ग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

पहले भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि इससे इससे पहले 7 अक्टूबर 2022 को भी वंदे भारत ट्रेन एक गाय से टकरा गई थी। घटना शाम 3.44 बजे हुई थी और ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखे जाने के बाद रवाना कर दिया गया था। रेलवे के अधिकारियों ने इस हादसे को लेकर बताया कि ट्रेन को कोई भी नुकसान नहीं हुआ था, हालांकि फ्रंट कोच के नोज कॉन कवर को मामूली नुकसान जरूर हुआ था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव