Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ड्रग्स केस में फिर बढ़ी हर्ष-भारती की मुसीबतें, NCB ने दाखिल की चार्जशीट

ड्रग्स केस में फिर बढ़ी हर्ष-भारती की मुसीबतें, NCB ने दाखिल की चार्जशीट

मुंबई: बॉलीवुड हो या टेलीविजन ड्रग्स केस के मामले सामने आते ही रहते हैं। काफी समय पहले भारती सिंह और पति हर्ष ड्रग को लेकर चर्चा में आए थे। वहीं एक बार फिर कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष की मुश्किलें बढ़ गई है। हाल ही ड्रग्स केस को लेकर नया मामला सामने आया है। […]

HARSH AND BHARTI
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2022 15:41:42 IST

मुंबई: बॉलीवुड हो या टेलीविजन ड्रग्स केस के मामले सामने आते ही रहते हैं। काफी समय पहले भारती सिंह और पति हर्ष ड्रग को लेकर चर्चा में आए थे। वहीं एक बार फिर कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष की मुश्किलें बढ़ गई है। हाल ही ड्रग्स केस को लेकर नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ NCB ने 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। जिसके बाद अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। NCB की इस चार्जशीट के सामने आने के बाद अब पति-पत्नी की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।

ये है मामला

दरअसल दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन के बाद कई सेलेब्स पर NCB की सख्ती बढ़ती दिखी। 2020 में हुई NCB की इस जांच के दौरान कई स्टार्स के नाम सामने आए थे। इन्हीं में से एक नाम था भारती सिंह और हर्ष का। NCB ने कॉमेडियन के घर और ऑफिस पर छापेमारी भी की थी। इस दौरान टीम को ऑफिस से ड्रग्स भी मिले थे। इस मामले को लेकर भारती और उनके पति को ज्यूडिशियल कस्टडी में भी रखा गया था। हालांकि, सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट से दोनों को जमानत मिली थी लेकिन एक बार फिर चार्जशीट दाखिल होने के बाद ये मामला चर्चा में आ गया।

कौन हैं भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं।आज के समय में भारती सिंह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। कॉमेडी शो में अपना जादू दिखाना हो या किसी शो को होस्ट करना हो भारती हर काम में कमाल का प्रदर्शन करती हैं। भारती एक शो के लिए 25 से 30 लाख रुपए की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो लाइव इवेंट के लिए करीब 15 लाख रुपए की रकम लेती हैं। भारती की सालाना कमाई लगभग 8 करोड़ रुपए है।

बचपन से भारती का वजन काफी ज्यादा था। ऐसे में जब वो कॉमेडियन बनने पंजाब से मुंबई आईं तब उनका ये सफर इतना आसान नहीं था। वो मोटी थीं इसलिए लोग उनकी कॉमेडी और उनका मजाक उड़ाते थे।

भारती ने इसे लेकर दुखी जरूर होती थी लेकिन उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भारती सेकंड रनरअप रही और यहीं से शुरू हुआ उनका कॉमेडियन बनने का रास्ता। इसके बाद भारती कॉमेडी सर्कस में नजर आईं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव