Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अक्षु को पता चल गई आरोही की सच्चाई, क्या होगा अक्षरा का फैसला

YRKKH: अक्षु को पता चल गई आरोही की सच्चाई, क्या होगा अक्षरा का फैसला

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु, अक्षरा के फ़ोन का इंतजार कर रहा होता है। मंजिरी […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2022 16:02:31 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु, अक्षरा के फ़ोन का इंतजार कर रहा होता है। मंजिरी महिमा को उसकी गलती के डांट लगाती है। महिमा मंजिरी पर हाथ उठाने की कोशिश करती हैं तभी वो उसका हाथ पकड़ लेती है। अभिमन्यु बिरला हाउस में आता है।

आज का एपिसोड

गोयनका परिवार भगवान को धन्यवाद कहते है क्योंकि उनके आशीर्वाद से सारी परेशानी ख़त्म हो गई है। कायरव अक्षरा को थैंक यू कहता है। सभी घरवाले अक्षरा को धन्यावाद कहते हैं। अभिमन्यु महिमा से कहता है उसने गोयनका से माफ़ी नहीं मांगी आज से उनका कोई रिश्ता नहीं है। महिमा घर छोड़कर जाने की जिद्द करती है। निष्ठा महिमा को रोकने की कोशिश करती है लेकिन अभिमन्यु महिमा से कहता है अगर वो घर छोड़ कर जाना जाती है तो उसकी मर्जी है।

गोयनका हाउस में अक्षरा अभिमन्यु को कॉल करने के बारे में सोचती है। कायरव अक्षरा को अभिमन्यु से बात करने के लिए समझाता है। फिर सुहासिनी भी अक्षरा को सोच समझ कर फैसला लेने के लिए कहती है। अभिमन्यु अक्षरा के फ़ोन का इंतजार कर रहा होता है। शेफाली पार्थ पर गुस्सा होती है। अक्षरा अभिमन्यु को कॉल करती है और थैंक यू कहती है। तभी आरोही कॉन्ट्रैक्ट पेपर लेने रूम में आती है और अक्षरा का फ़ोन गिरा देती है। फ़ोन कट हो जाता है। सुहासिनी अक्षरा को पूजा में बुलाती है। हर्ष भी अभिमन्यु को पूजा में शामिल होने के लिए कहता है। आरोही वंश को फ़ोन करती है और गुस्सा करती है। फिर अक्षरा आरोही के पेपर्स का प्रिंटआउट निकालती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुहासिनी, अक्षरा को सोच समझ के फैसला लेने के लिए कहती है। वहां मंजिरी अभिमन्यु को पूजा में ध्यान लगाने के लिए कहती है। मंजिरी अभिमन्यु से कहती है अगर उसका मन पूजा में नहीं लग रहा तो उसे वो करना चाहिए जो उसका दिल कह रहा है। फिर अभि अक्षरा से मिलने जाता है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव