Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज होगी ये फिल्म, फैंस हुए खुश

शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज होगी ये फिल्म, फैंस हुए खुश

मुंबई: 2 नवंबर का दिन नजदीक है। ये कोई आम दिन नहीं है, आपको बता दें, इस दिन बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का जन्मदिन है। शाहरुख़ का जन्मदिन उनके फैंस के लिए बेहद ख़ास होता है। शाहरुख के बर्थडे पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ी रहती हैं। अब शाहरुख अपने बर्थडे पर […]

shahrukh khan
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2022 16:43:59 IST

मुंबई: 2 नवंबर का दिन नजदीक है। ये कोई आम दिन नहीं है, आपको बता दें, इस दिन बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का जन्मदिन है। शाहरुख़ का जन्मदिन उनके फैंस के लिए बेहद ख़ास होता है। शाहरुख के बर्थडे पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ी रहती हैं। अब शाहरुख अपने बर्थडे पर फैंस को शानदार गिफ्ट देने वाले हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं

शाहरुख देंगे फैंस को गिफ्ट

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर खूब व्यस्त हैं। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख की अपकमिंग फिल्में ‘डंकी’, ‘पठान’ और ‘जवान’ हैं। फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्होंने सितंबर में चेन्नई के बाहरी इलाके में शूटिंग भी की थी। अब कहा जा रहा है कि उनके जन्मदिन के खास मौके पर ‘पठान’ का टीजर रिलीज होने वाला है। हालांकि इसे लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर अनाउंसमेंट नहीं की गई है, मगर इसकी संभावना की जा रही हैं। अब शाहरुख के बर्थडे पर उनकी फिल्म का टीजर रिलीज होना फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नही हैं। लेकिन शाहरुख़ खान अपने फैंस को इसके अलावा एक और गिफ्ट देने वाले हैं।

जैसा सभी जानते हैं कि पिछली चार साल से शाहरुख खान की कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ख़बरों की माने तो शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को पठान का टीजर रिलीज किया जाएगा साथ ही दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को देश के चुनिंदा थिएटर्स में भी रिलीज भी किया जाएगा।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की आने वाली फिल्में ‘पठान’ और ‘डंकी’ की जानकारी तो फैंस को पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव